आस्था

Ashadh Maas 2024: शुरू होने जा रहा है आषाढ़ का महीना, इन बातों का रखें खास ख्याल

Ashadh Maas 2024: हिंदी पंचांग के अनुसार, आषाढ़ चौथा महीना है. इस महीने में की गई पूजा विशेष शुभ फलदायी साबित होती है. इस साल आषाढ़ का महीना शनिवार, 22 जून से लेकर रविवार, 21 जुलाई तक रहने वाला है. आषाढ़ के महीने में देवशयनी एकादशी पड़ती है. इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा (शयन) में चले जाते हैं. इस दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. भगवान विष्णु की उपासना के लिए आषाढ़ का महीना बेहद खास माना गया है. आइए जानते हैं कि आषाढ़ के महीने में किन बातों का खास ख्याल रखा जाता है.

आषाढ़ का धार्मिक महत्व

आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है. इसलिए इस दौरान भगवान विष्णु की उपासना से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. आषाढ़ मास में पड़ने वाली योगिनी एकदाशी का खास महत्व है. मान्यता है कि जो कोई इस एकादशी का व्रत रखता है उसे 88 हजार ब्रह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य मिलता है. इसके अलावा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ने वाली देवशयनी एकादशी का भी खास धार्मिक महत्व है. इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए शयन में चले जाते हैं. जिस कारण तमाम मांगलिक कार्य रुक जाते हैं. आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन गुरु पूजन का खास विधान है.

आषाढ़ मास में किन बातों का रखें खास ख्याल?

आषाढ़ में वर्षा ऋतु का आगमन हो जाता है. इसलिए इस महीने में संक्रमण का खतरा बना रहता है. ऐसे में आषाढ़ के महीने में पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए. इस महीने में जलयुक्त फल का सेवन करा स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है. आषाढ़ में अधिक तेलयुक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा बासी भोजन करने से भी बचना चाहिए.

आषाढ़ में क्या करना है शुभ

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन गुरु पूजन की परंपरा है. आषाढ़ का महीना तीर्थ यात्रा करने के लिए बेहद शुभ माना गया है. इसके अलावा इस महीने में दान और ध्यान करना भी शुभकारी साबित होता है. ऐसे में आषाढ़ में तांबा, कांसा और मिट्टी के बर्तन, गेहूं, गुड़, चावल और तिल का दान करना शुभ है.

यह भी पढ़ें: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कर लें ये 5 आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से हमेशा रहेंगे खुशहाल

Dipesh Thakur

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

5 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

26 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

28 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

31 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

46 minutes ago