Categories: देश

विनेश के कांग्रेस ज्वॉइन करने पर बोले बृजभूषण, ‘जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का नहीं, एक परिवार का प्रदर्शन था’

India News: भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को एक बार फिर जंतर मंतर पर खिलाड़ियों के आंदोलन को लेकर राय रखी. उन्होंने विनेश फोगाट की राजनीतिक एंट्री को लेकर कांग्रेस पर सीधा वार किया.

भाजपा नेता ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर हुऐ आंदोलन को लीड कौन कर रहा था? भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा लीड कर रहे थे. प्रियंका गांधी भी आई थीं. आज जो घटनाक्रम और सीक्वेंस मिल रहा है, वह कांग्रेस के खिलाफ जा रहा है.

‘जंतर-मंतर पर एक अखाड़े के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हुआ था’

पत्रकारों ने बृजभूषण शरण से पूछा कि महिलाओं के प्रदर्शन को कैसे देखते हैं. इस पर उन्होंने कहा है यह महिलाओं का प्रदर्शन नहीं था. पहले दिन ऐसा लगा था कि ये खिलाड़ियों का प्रदर्शन है. लेकिन पहले दिन के बाद जब आप ही लोगों ने उनसे सबूत मांगना शुरू किया, तो धीरे-धीरे उनके साथ से लोग हट गए. जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का नहीं एक परिवार और एक अखाड़ा का प्रदर्शन था. जीजा-साली और एक अखाड़ा था. जिसके सर्वेसर्वा भूपेंद्र हुड्डा हैं. बाकी खिलाड़ी या बाकी लोग उनके साथ नहीं हैं.

उन्होंने एक और सवाल के जवाब में कहा कि पांच हजार वर्ष पहले महाभारत के समय पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाकर जुआ खेला था और वह हार गए. देश ने इस बात के लिए अभी भी पांडवों को माफ नहीं किया. वैसे जो हुड्डा फैमिली ने हमारे देश की बहन बेटियों के सम्मान को दांव पर लगाकर खेला है, उसके लिए देश उन्हें माफ नहीं करेगा. इस बात को आने वाला कल माफ नहीं करेगा. वह हमेशा गुनहगार रहेंगे. जिन तीन घटनाओं का आरोप मेरे ऊपर लगा है उसमें मैं बाहर था. एक में मैं सर्बिया में हूं और दो में मैं लखनऊ था. जब ये सारी चीजें निकलकर के आएंगी, तो उस समय ये जवाब नहीं दे पाएंगे.

‘बजरंग पूनिया एशियन गेम में बिना ट्रायल के क्यों गए’

बजरंग पूनिया की मानसिकता खराब वाले बयान का भी बृजभूषण ने जवाब दिया. कहा, मैं उनसे सवाल पूछना चाहता हुं की एशियन गेम में वो बिना ट्रायल के क्यों गए. विशाल काली रमन ने ट्रायल के लिए हर दरवाजा खटखटाया. फेडरेशन के पास भी आया, कोर्ट में भी जाने की कोशिश की, सरकार में भी गया. यह बिना ट्रायल के कैसे चले गए? बहुत सवाल हैं.

कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस हमारी कुंडली में बैठी है. सन 1974 में जब मेरा घर गिराया गया था तब भी कांग्रेस की सरकार थी. पहला मुकदमा लिखा गया था जब भी कांग्रेस की सरकार थी. कांग्रेस मेरी कुंडली में बैठी है.

बता दें, कि कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की जुलाना सीट से विनेश फोगाट को टिकट थमाया है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

9 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

32 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

44 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago