एनसीपी नेता अजीत पवार (फोटो ट्विटर)
Ajit Pawar: महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का भावुक कर देने वाला बयान सामने आया है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने अजित पवार ने कहा कि समाज भी परिवार में दरार पसंद नहीं करता है. उन्होंने कहा कि कि उन्हें इस बात का अनुभव है. बता दें कि अजित पवार ने एक बार फिर बहन सुप्रिया के खिलाफ अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की गलती को स्वीकार किया है.
एनसीपी नेता अजित पवार ने यह भी कहा कि उन्होंने इससे पहले ही अपनी गलती स्वीकार कर ली है. महज एक महीने में ये दूसरा मौका है जब अजित पवार ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया कि वे अपनी बहन के खिलाफ पत्नी को चुनावी मैदान में उतारकर गलती की है. अजित पवार ने यह भी कहा है कि राजनीति घर में नहीं होनी चाहिए.
बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में डिप्टी सीएम अजित पवार जनसम्मान यात्रा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान अपने मंत्री और एनसीपी नेता धर्मरावबाबा आत्राम की बेटी को समझाने की कोशिश कर रहे थे. आत्राम की बेटी शरद पवार गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…