मुंबई के जेजे अस्पताल में मिली ब्रिटिशकालिन सुरंग
मुंबई के जे जे अस्पताल में (जमशेदजी जीजीभोय अस्पताल) में 130 साल यानि कि ब्रिटिश कालीन सुरंग का पता चला है. जिसे अंग्रेजों के जमाने में बनवाया गया होगा. जेजे अस्पताल के डॉ अरुण राठौड़ जब अस्पताल परिसर में चहलकदमी कर रहे थे तब उन्हें इस सुरंग के बारे में जानकारी मिली. सुरंग का पता चलने बाद अब जेजे अस्पताल ने पुरातत्व विभाग (Archaeological Department) को इसकी जानकारी दे दी है. विभाग अब स्थानीय प्रशासन को इसकी रिपोर्ट जमा करेगा.
अस्पताल की माने तो यह सुरंग डिलीवरी वार्ड से लेकर बच्चों के वार्ड तक बनी हुई है. ये सुरंग टनल अस्पताल के दो भवनों को एक दूसरे से जोड़ती है. बता दें कि जेजे अस्पताल मुंबई का फेमस सरकारी अस्पताल है. यह अस्पताल बहुत पुराना है और महाराष्ट्र के साथ ही पूरे देश में इसका नाम है. मिली जानकारी के मुताबिक अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये सुरंग किस मकसद से बनाई गई थी.
बता दें डॉक्टर अरुण राठौड़ ने दीवार में एक छेद देखा था. जिसके बाद यहां टनल होने का पता चला है. टनल की लंबाई तकरीबन 200 मीटर बताई जा रही है. सर जेजे अस्पताल की इमारतें 177 साल पहले बनाई गईं थीं. इसके पहले भी मुंबई में अंग्रेजों के काल की सुरंगों का पता चल चुका हैं. 2016 में मुंबई के मालाबार हिल स्थित राजभवन में ब्रिटिश कालीन सुरंग पाई गई थी. यहां 500 साल पुराना बंकर भी पाया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…