अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक
दिल्ली में चल रहे जी-20 समिट का आज (10 सितंबर) आखिरी दिन है. समिट में शामिल होने पहुंचे विश्व के तमाम बड़े नेता सुबह 8 बजे राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वहीं इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे.
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ सुबह अक्षरधाम मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. PM ऋषि सुनक मंदिर में करीब एक घंटे तक रहेंगे.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक फर्स्ट लेडी अक्षता मूर्ति के साथ भारत आए हैं. वह अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित किए गए डिनर में भी शामिल हुए थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया था.
-भारत एक्सप्रेस
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…