आस्था

सितंबर में गणेश उत्सव में पड़ रहा है पंचक, जानें कब होगी शुरुआत और किन शुभ कामों पर रहेगी रोक

Panchak September 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की गणना के आधार पर कुछ समय या काल ऐसे होते हैं, जिन्हें अत्यंत अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करना सही नहीं माना जाता. इसी तरह पंचक काल में भी कई तरह के शुभ कामों को करने की मनाही रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सामान्यत: माह में एक बार पंचक तो आते ही है, लेकिन दिन के हिसाब ले यह अलग-अलग होता है. सितंबर में पंचक की शुरूआत 27 तारीख को हो रही है.

पंचक और शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के जानकारों की माने तो पंचक में किसी शुभ काम की शुरुआत अच्छी नहीं मानी जाती. नाम के अनुसार हीं पंचक की समय अवधि पांच दिनों तक रहती है. हिंदू धर्म में पंचक के दौरान कुछ कार्य पूरी तरह से वर्जित रहते हैं. वहीं इस बार के पंचक गणेश उत्सव के बीच से लग रहा है. गणेश उत्सव की त्रयोदशी की रात से इनकी शुरूआत हो रही है. 27 सितंबर को सुबह 4:29 से इसकी शुरुआत हो रही है. वहीं इसा समापन 30 सितंबर को रात 9:07 मिनट पर होगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचकों में जब गणेश विसर्जन या देवी विसर्जन होता है ये बेहद ही शुभ माना जाता है.

कौन-से काम करना होगा शुभ

ज्योतिष के अनुसार पंचक के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही रहती है वहीं पंचक को कई कामों के लिए शुभ भी माना जाता है. कहा जाता है कि पंचक के दौरान सरकारी और संपत्ति से जुड़े कामों को करने में सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन के वास्तु से लेकर खाना बनाने और खाने के इन नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, घेर सकती हैं आर्थिक तंगी और बीमारियां

पंचक के दौरान इन कामों से बचें

इस अवधि में अगर आप नए घर का निर्माण या पुराने घर की मरम्मत करवाने की भी सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे इन पांच दिनों के लिए स्थगित कर दें. ज्योतिष के अनुसार इन दिनों किसी तरह की यात्रा से भी बचना चाहिए. हो सके तो अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें. वहीं पंचक में किसी भी तरह का कोई भी लेन-देन न करें

Rohit Rai

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

26 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago