Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G20 Summit: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पहुंचे अक्षरधाम मंदिर, की पूजा अर्चना

दिल्ली में चल रहे जी-20 समिट का आज (10 सितंबर) आखिरी दिन है. समिट में शामिल होने पहुंचे विश्व के तमाम बड़े नेता सुबह 8 बजे राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

दिल्ली में चल रहे जी-20 समिट का आज (10 सितंबर) आखिरी दिन है. समिट में शामिल होने पहुंचे विश्व के तमाम बड़े नेता सुबह 8 बजे राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वहीं इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे.

अक्षरधाम मंदिर पहुंचे पीएम सुनक

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ सुबह अक्षरधाम मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. PM ऋषि सुनक मंदिर में करीब एक घंटे तक रहेंगे.

यह भी पढ़ें- G20 Summit: दिनभर चला महाशक्तियों का महामंथन; रात में शानदार डिनर, पहले दिन ही भारत ने रचा इतिहास

पत्नी के साथ जी20 में शामिल होने आए हैं सुनक

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक फर्स्ट लेडी अक्षता मूर्ति के साथ भारत आए हैं. वह अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित किए गए डिनर में भी शामिल हुए थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest