मनोरंजन

Jawan Box Office Collection Day 3: शाहरुख खान की ‘जवान’ का चला जादू, तीन दिनों में बटोरे 200 करोड़

शाहरुख खान की फिल्म जवान का बॉक्स ऑफिस पर गजब का जादू देखने को मिल रहा है. जहां पहले दिन फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन यह आंकड़ा 235 से 250 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं अब तीसरे दिन फिल्म का आंकड़ा भारत में ही 200 करोड़ पार करने को तैयार है क्योंकि फैंस वीकेंड की छुट्टियों का फायदा उठाते नजर आएंगे. आइए आपको बताते हैं कि फिल्म जवान भारत में तीन दिनों में कितनी कमाई कर सकती है.

भारत में तीसरे दिन 70 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती फिल्म

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के आंकड़ों के मुताबिक, जवान भारत में तीसरे दिन 70 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है, जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा 197.50 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. दुनियाभर में यह आंकड़ा 300 करोड़ रुपये को पार कर सकता है, जो जवान का कुल बजट बताया जा रहा है.

पहले दिन दुनिया भर में 129 करोड़ रुपये की कमाई

कलेक्शन की बात करें तो जवान ने पहले दिन दुनिया भर में 129 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि भारत में यह आंकड़ा 74.5 करोड़ रुपये था. इसमें फिल्म ने हिंदी में 65.5 करोड़ रुपये, तमिल में 5.3 करोड़ रुपये और तेलुगु में 3.7 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन की बात करें तो शुक्रवार को भी जवान का कलेक्शन जबरदस्त रहा और 53 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें हिंदी में 47 करोड़ रुपये, तमिल में 3.5 करोड़ रुपये और तेलुगु में 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा.

ये भी पढ़ें- G20 Summit: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पहुंचे अक्षरधाम मंदिर, बढ़ाई गई परिसर की सुरक्षा

जवान की स्टारकास्ट

बता दें, शाहरुख खान की फिल्म जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, योगी बाबू, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का जबरदस्त कैमियो देखने को मिला है.

Dimple Yadav

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

18 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

23 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

38 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago