देश

Araria Viral Video: बहन ने कर ली ‘टेंट वाले’ से शादी, गुस्साए भाई ने फिल्मी स्टाइल में किया अगवा

Araria Viral Video: देश में विवाह कोई नई बात नहीं है. दशकों से यह दो विपरीत लिंगों के बीच होता आया है. हालांकि, भारत में प्रेम विवाह के मामले अभी भी कम हैं. ताजा मामला बिहार के अररिया से सामने आया है. दरअसल, जिले के बथनाहा क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने भागकर शादी कर ली. लड़की के भाई को जब इसके बारे में पता चला तो उसने आव देखा न ताव बहन को बाइक पर बैठा कर फरार हो गया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मामले में अगवा किए गए लड़की के ससुर ने ऑनर किलिंग का शक जताया है. वहीं, बथनाहा ओपी में शिकायत दर्ज करा कर न्याय की मांग की है.

लड़के के पिता के साथ मारपीट

बता दें कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगवा लड़की को बरामद कर लिया है. पुलिस जांच में पता चला है कि इससे पहले लड़की के घरवालों ने लड़के के पिता के साथ बुरी तरह मारपीट की थी, जिसमें उनका बायां हाथ टूट गया था. इस मामले में भी बथनाहा ओपी में शिकायत दर्ज कर ली गई है.

यह भी पढ़ें: “न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई”, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने विरोध से हटने की खबर को बताया अफवाह

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बिहार के अररिया के बथनाहा थाना क्षेत्र में एक लड़का और लड़की प्यार करते थे. 22 साल का लड़का टेंट का काम करता था. एक दिन दोनों ने भाग कर शादी कर ली. बाद में इस मामले में पंचायत भी हुई. जब पंचायत हो रही थी तभी लड़की का भाई आया और अपनी बहन को जबरदस्ती बाइक पर उठा कर फरार हो गया. युवक के पिता ने आरोप लगाया कि इससे पहले 28 मई को मुखिया जी के घर में बात करने के बहाने से बुलाया और जानलेवा हमला किया. लाठी डंडों से खूब पिटाई की गई. बाद में मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंक दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago