खेल

WTC Final: इस बल्लेबाज की होगी ‘अग्निपरीक्षा’, फ्लॉप होने पर फिर कटेगा टीम इंडिया से पत्ता!

Ajinkya Rahane WTC Final: वर्ल्ड की टॉप-2 टेस्ट टीमों के बीच 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेली जानी है. नंबर-1 टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस फाइनल मैच का हर किसी को इंतजार है. इस बीच एक ऐसा नाम भी है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. आईपीएल 2023 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे एक बार फिर 18 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. धोनी और किस्मत का साथ मिलने के बाद रहाणे ने एक बार फिर अपने डूबते करियर को बचा लिया. लेकिव वो कब तक इसको संजोग पाते हैं ये निर्भर है इस मुकाबले में उनके परफॉर्मेंस पर.

फ्लॉप होने पर फिर कटेगा टीम इंडिया से पत्ता!

फाइनल मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पर भी सबकी निगाहें होंगी. रहाणे का प्लेइंग-11 में जगह बनाना लगभग तय है. रहाणे को आगे की सीरीज के लिए टीम में अपना स्थान पक्का करने के लिए हर हाल में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा. रहाणे के लिए यह मौका एक गोल्डन अपॉर्चुनिटी है. देखा जाए तो श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के चलते ही रहाणे की वापसी हो पाई. मगर यहां मौका कैसे मिला ये उतना मायने नहीं रखता जितना मायने रखता है की आपने उस मौके का कितना फायदा उठाया.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: नई टेस्ट जर्सी में टीम इंडिया ने दिया पोज, ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए भारत तैयार

रहाणे हमेशा टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए अहम बल्लेबाजों में रहे हैं. शायद इसलिए लगातार फ्लॉप होने के बाद भी कोच और कप्तान ने उन्हें काफी समय तक सपोर्ट किया. यदि रहाणे इस मौके को भुनाने में नाकाम रहते हैं तो फिर उन्हें शायद ही निकट भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिले.

WTC फाइनल के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड:

IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (C), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (WK), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ (VC), मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिच मार्श, मैथ्यू रेनशॉ

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

19 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

36 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

52 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago