देश

KCR से मिले CM रेवंत रेड्डी, सर्जरी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं पूर्व मुख्यमंत्री

Revanth Reddy Met KCR: तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर से नए सीएम रेवंत रेड्डी ने अस्पताल में मुलाकात की है. पूर्व सीएम केसीआर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 7 दिसंबर की रात अपने बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, इसके बाद उनके कूल्हे की सर्जरी कर इलाज किया गया है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी केसीआर से मिलने पहुंचे. बता दें केसीआर को हैदराबाद के ही यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि वे जल्दी ही ठीक हो जाएंगे, और अपना काम फिर से शुरू करेंगे.

केसीआर को देखने पहुंचे सीएम रेवंत रेड्‌डी को पूर्व सीएम के बेटे केटीआर ने रिसीव किया. इस दौरान रेड्‌डी ने केटीआर की पीठ पर हाथ रखा और उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इसके बाद सीएम रेवंत रेड्‌डी ने ऊपर जाकर केसीआर से मुलाकात की और उनकी तबियत पूछी. केसीआर का एर्रावल्ली फार्म हाउस हैदराबाद से 60 किलोमीटर दूरी है. चुनावों के बाद वे वहीं शिफ्ट हो गए थे.

यह भी पढ़ें- क्या राजनीति आने वाली हैं परिणीति चोपड़ा ? अभिनेत्री ने तोड़ दी चुप्पी

बेटे केटीआर से की बातचीत

विधानसभा चुनावों में केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) को हराकर मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्‌डी पिछले कुछ सालों में केसीआर को भ्रष्टाचार और परिवार के लेकर निशाने पर लेते आए हैं, दोनों नेताओं के बीच लंबे समय बाद मुलाकात हुई है. केसीआर के मिलने के बाद रेवंत रेड्‌डी ने कहा कि वे चाहते हैं कि केसीआर जल्द स्वस्थ्य हो जाएं और फिर विधानसभा की बैठकों में भाग लेना शुरू करें. रेवंत रेड्‌डी मुख्यमंत्री बनने से पहले के सफर में केसीआर के साथ भी कम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के साथ होंगे दो डिप्टी सीएम, रमन सिंह बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष

रेवंत रेड्डी ने केसीआर के साथ किया काम

भारत राष्ट्र समिति के मुखिया के चंद्रशेखर राव ने जब तेलंगाना राज्य के निर्माण को लेकर आंदोलन शुरू किया था तब रेवंत रेड्‌डी उनके साथ थे. केसीआर ने 2001 में राज्य में इसकी शुरूआत करते हुए टीआरएस का गठन किया था. करीब 6 सालों तक केसीआर के साथ रहने के बाद रेवंत रेड्‌डी केसीआर से अलग हो गए थे और फिर बाद निर्दलीय एमएमसी बनने के बाद टीडीपी (तेलगू देशम पार्टी) में शामिल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

10 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

15 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

30 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

36 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

48 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

49 minutes ago