Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

क्या राजनीति आने वाली हैं परिणीति चोपड़ा ? अभिनेत्री ने तोड़ दी चुप्पी

Parineeti Chopra on Politics: एक्ट्रेस परिणीति से जब राजनीति में पैर रखने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह (राघव चड्ढा) बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं जानते हैं और मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती हूं.

राजनीति में आने पर क्या बोलीं परिणीति चोपड़

Parineeti Chopra: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सिंतबर महीने में शादी हुई थी. इस कपल की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुई थीं. फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आई है. हालांकि राघव चड्ढा के साथ एक्ट्रेस की ड्रीम शादी के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैलने लगी कि परिणीति भी राजनीति में आ सकती हैं. अब बॉलीवुड अभिनेत्री ने इसको खुलासा किया है. जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया कि उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया. अभिनेत्री ने कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहतर है.

दरअसल परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने राजनीति में जाने के बारे में खुलकर बात की. आप सांसद राघव से शादी के बाद से उनके राजनीति में जाने की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही थीं.

परिणीति ने राजनीति में जाने पर की खुलकर बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति से जब राजनीति में पैर रखने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह (राघव चड्ढा) बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं जानते हैं और मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती हूं, इसलिए, मुझे नहीं लगता कि आप मुझे राजनीति में शामिल होते देखेंगे. इसके अलावा अभिनेत्री ने शादीशुदा जिंदगी पर अपनी राय रखते हुए कहा कि हमें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पूरे देश से हमें इतना प्यार मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि . मुझे लगता है कि अगर आप सही व्यक्ति के साथ हैं तो शादीशुदा जिंदगी सबसे अच्छी होती है.

‘राघव मेरे लिए सबसे अच्छे गिफ्ट’

वहीं परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के पिछले महीने बर्थडे पर विश करते हुए लिखा था कि तुम भगवान द्वारा मुझे दिया गया सबसे अच्छे गिफ्ट हो, मेरी रागाई! आपकी शांति ही मेरी दवा है. आज मेरा पसंदीदा दिन है क्योंकि मेरे लिए आज ही आपका जन्म हुआ था. जन्मदिन मुबारक हो पति! मुझे वापस चुनने के लिए धन्यवाद’. परिणीति अपने बिग डे पर मनीष मल्होत्रा ​​के बेज कलर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ ही उतने ही खूबसूरत गहने भी थे जो उनके आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism