देश

मोदी सरकार के कूटनीतिक दवाब का असर! PAK ने भारत के अगवा BSF जवान को लौटाया, 23 अप्रैल से कब्जे में रखा था

पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एक BSF जवान, जो अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया था, जिसको पाकिस्तानी रेंजर्स ने 11 मई 2025 को भारत को सौंप दिया. यह घटना 23 अप्रैल 2025 को हुई, जब जवान सीमा पर किसानों की निगरानी के दौरान अनजाने में सीमा रेखा पार कर गया. BSF जवान की पहचान पूर्णम कुमार शॉ के रूप में हुई है.

पाकिस्तानी रेंजर्स ने जवान को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया. BSF ने तुरंत स्थानीय स्तर पर फ्लैग मीटिंग्स शुरू कीं, लेकिन शुरुआत में पाकिस्तान ने जवान को लौटाने से इनकार कर दिया. भारत ने कूटनीतिक स्तर पर दबाव बनाया और विदेश मंत्रालय के माध्यम से बातचीत को आगे बढ़ाया. लगभग 18 दिनों तक चली गहन वार्ता के बाद, पाकिस्तानी अधिकारियों ने जवान को वापस करने का फैसला किया.

रिहाई के बाद जवान को फिरोजपुर सीमा पर BSF को सौंपा गया. BSF ने इसे कूटनीतिक प्रयासों और आपसी सहयोग का परिणाम बताया. जवान की गर्भवती पत्नी ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से अपील की थी, जिसका व्यापक समर्थन मिला. इस घटना ने सीमा पर तैनात जवानों के सामने आने वाली चुनौतियों को फिर से उजागर किया, जहां छोटी सी गलती भी गंभीर परिणाम ला सकती है.

BSF ने कहा कि जवान की वापसी से न केवल उनके परिवार को राहत मिली, बल्कि यह दोनों देशों के बीच संवाद की अहमियत को भी दर्शाता है. इस घटना से सीमा पर सतर्कता और प्रशिक्षण की जरूरत पर भी जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद PM Modi की अध्यक्षत में CCS की बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

9 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

10 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

20 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago