Bharat Express DD Free Dish

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद PM Modi की अध्यक्षता में CCS की बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री बुधवार (14 मई) को सीसीएस की बैठक होने वाली है. पीएम की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो रहे हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम आवास में मौजूद हैं.

बता दें कि सीसीएस में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित निर्णय लिए जाते हैं. यह समिति देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करती है और अंतिम फैसला लेने वाली शीर्ष संस्था है. समिति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों जैसे- सीमा सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर नीतिगत फैसले लेती है.


ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, काफिले में शामिल हुई बुलेटप्रूफ कार, पाकिस्तान के खिलाफ बोलने वाले इन नेताओं की भी बढ़ेगी सिक्योरिटी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read