माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बुधवार को लखनऊ में भारतीय सेनाओं के सम्मान में आयोजित 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' को संबोधित करते तथा तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होते हुए.
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब चुनौती हो और राष्ट्रीय संकट के लिए कोई स्पेस दे रहा हो तो धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है. इस माहौल में जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसले पस्त किए. दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी भरे उस चेहरे को भी देखा, जिसमें आतंकियों के जनाजे में वहां के नेता व सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए. यह चीजें दिखाती हैं कि पाकिस्तान विफल राष्ट्र है और 70-75 वर्षों में उसने केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं.
पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी ही दुनिया को बताई है. आतंकवाद को दिए जा रहे प्रश्रय इस बात को साबित करते हैं कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को भी निगल देगा. खोखला हो चुका पाकिस्तान आज जिस प्रकार का दुस्साहस कर रहा है, ऑपरेशन सिंदूर उसका जवाब था. आने वाले समय में यह तय है कि भारत की तरफ जो भी अंगुली उठाएगा और बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के शौर्य को सलामी देने के लिए उन्होंने बुधवार को अपने सरकारी आवास से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को रवाना किया. सीएम योगी ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवानों, पूर्व सैनिकों, नौजवानों का अभिनंदन किया. सीएम ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सैल्यूट करते हुए बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है.
सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में वीभत्स व बर्बर घटना को अंजाम दिया था, जिसकी निंदा देश-दुनिया ने की थी, लेकिन आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान व उसके आका मौन रहे. भारत के आन-मान-शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने सारे प्रमाण दिए, उसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो अंततः ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया. पहले ही दिन 100 से अधिक आतंकियों व प्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद के विषबेल को पालने-पोसने में योगदान देने वाले उनके परिवार से जुड़े लोगों को वीभत्स कृत्य की सजा दी गई. सभी ने भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य का लोहा माना. पाकिस्तान की हिमाकत का थल, वायु व नौसेना के बहादुर जवानों ने मजबूती से जवाब दिया और दुनिया को भी संदेश दिया कि हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जवानों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है. यह तिरंगा भारत के आन, मान-शान तथा शौर्य-पराक्रम का प्रतीक है. तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने, सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने व पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यूपी में आज से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हो रहा है. भीषण गर्मी के बावजूद इतनी सुबह आपकी उपस्थिति भारतीय सेना के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति का सुंदर उदाहरण है. यही धैर्य व समर्पण का भाव भारतीय नागरिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैनिकों व देश की सरकार के प्रति व्यक्त किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का पहले दिन से ही संकल्प रहा है कि जब हम नए और विकसित भारत की बात करते हैं तो हमारा ध्येय राष्ट्र प्रथम होना चाहिए. विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए आवश्यक है कि हम राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ काम करें. जब राष्ट्र प्रथम का भाव 140 करोड़ भारतीयों की प्राथमिकता होगी तो अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए हर भारतवासी लगेगा, फिर दुनिया की कोई ताकत भारत के सामने टिक नहीं पाएगी. सीएम ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को एकजुट रखा और पंजाब के आदमपुर में जाकर बहादुर जवानों के हौसलों को बढ़ाया.
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खेल मंत्री गिरीश यादव, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यसभा सांसद बृजलाल, संजय सेठ, विधायक पंकज सिंह, जय देवी, नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, मुकेश शर्मा, उमेश द्विवेदी, अवनीश सिंह पटेल, पवन सिंह चौहान, लालजी प्रसाद निर्मल, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे. संचालन विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने किया.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…