देश

BSF Yoga Day 2025 ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित किए भव्य योग शिविर

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने उत्तर 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में भव्य योग शिविरों का आयोजन किया. इन शिविरों में बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

इन शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि सुरक्षा और सेवा के बीच योग को एक साझा मंच के रूप में स्थापित किया गया.

इन योग शिविरों का उद्देश्य योगाभ्यास को बढ़ावा देने के साथ-साथ सीमावर्ती समुदायों को योग की प्राचीन भारतीय परंपरा, इसकी वैज्ञानिक पद्धतियों और जीवन में इसके महत्व के प्रति जागरूक करना था.

योग अब सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवनशैली भी बन रहा है

बीएसएफ के योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने व्यायाम, विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया. इसके अलावा अष्टांग योग के सिद्धांतों और इसके शारीरिक-मानसिक लाभों पर भी चर्चा की गई.

इन शिविरों के दौरान प्रतिभागियों ने योग को न केवल एक व्यायाम पद्धति, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली के रूप में अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की. प्रतिभागियों ने योग से मिलने वाले मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लाभों को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया.

BSF से ग्रामीणों का जुड़ाव हुवां और मजबूत 

इस आयोजन ने सीमावर्ती इलाकों में एक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल निर्मित किया. ग्रामीणों ने इसे न केवल स्वास्थ्य सुधार का माध्यम माना, बल्कि बीएसएफ के साथ अपने जुड़ाव का एक मानवीय अनुभव भी बताया .जवानों के लिए यह न केवल शारीरिक लचीलापन बढ़ाने वाला सत्र था, बल्कि मानसिक तनाव से राहत देने वाला भी सिद्ध हुआ.

इन शिविरों ने सीमावर्ती इलाकों में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण किया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसे स्वास्थ्य सुधार का एक अनमोल अवसर माना और बीएसएफ के साथ अपने जुड़ाव को एक मानवीय अनुभव के रूप में सराहा.

बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, “योग न केवल हमारे जवानों की मानसिक स्पष्टता और शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि यह सीमावर्ती समुदायों के लिए भी एक स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर प्रेरणा देता है. इस प्रकार के आयोजन, जहां एक ओर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाते हैं, वहीं दूसरी ओर सामुदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में एक सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होते हैं.


ये भी पढ़ेःं आयुष्मान भारत कार्ड के बावजूद इलाज के लिए 25 हजार की वसूली, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को भेजा नोटिस


-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago