देश

UP Nikay Chunav: मुस्लिम नेताओं की कत्लगाह बनी सपा, चुनाव नतीजों के बाद लग जाएगा SP दफ्तर पर अलीगढ़ का ताला- अखिलेश पर खूब बरसे इमरान मसूद

UP Nikay Chunav 2023: अलीगढ़ में बसपा के पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के प्रभारी इमरान मसूद ने मेयर प्रत्याशी सलमान शाहिद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि सपा मुस्लिम लीडरशिप की कत्लगाह बन गई है और समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम लीडरशिप को खत्म करना चाहते हैं. इमरान मसूद ने कहा कि वर्तमान समय में मुस्लिमों का भला बसपा में है, अगर भाजपा को सत्ता से हटाना है तो मुस्लिमों को एकत्रित होकर बसपा के साथ जाना ही होगा. मुस्लिम समाज के लोग किसी की फिरकापरस्ती और बहकावे में ना आए और अपने भले के लिए एकत्रित होकर बसपा का साथ दे.

बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि अखिलेश यादव मजबूत मुस्लिम लीडरशिप को खत्म करने में लगे हैं. अखिलेश पर आरोप लगाते हुए बसपा नेता ने कहा, “जहां भी उनको मजबूत मुस्लिम लीडर दिखता है, वह उसको आगे नहीं बढ़ने देते.”

इमरान मसूद ने कहा कि आजम खान की आज बर्बादी का कारण भी समाजवादी पार्टी है. उन्होंने कहा, “पिछले विधानसभा चुनाव में हम सरकार बनाना चाहते थे. लेकिन अखिलेश को सरकार नहीं चाहिए थी. समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीती, जहां मुस्लिमों की संख्या अच्छी थी. वहां हमें बोलने की आजादी नहीं, निर्णय लेने की आजादी नहीं, इसलिए मेरा समाजवादी पार्टी में दम घुटने लगा और मैंने सपा को छोड़कर सही निर्णय लिया.”

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: ‘सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं गहलोत की नेता’, 11 मई से अपनी ही सरकार की फजीहत करेंगे नाराज सचिन पायलट, 180 किमी पदयात्रा का ऐलान

इमरान मसूद ने कहा, “आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुस्लिमों को निकाय चुनावों में 64% सीटें दी हैं. उन्होंने ही मुस्लिमों के दुख दर्द को समझा कर मुस्लिमों को नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ाया है. अगर भाजपा को सत्ता से हटाना है. तो मुस्लिमों के पास सिर्फ एक ही विकल्प बहुजन समाज पार्टी है. इसलिए मुस्लिम समाज किसी भी फिरकापरस्त ताकत के बहकावे में ना आए और एकत्रित होकर बसपा के साथ जाकर मुस्लिम समाज की लीडरशिप को मजबूत करने के साथ-साथ भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करें.”

अखिलेश पर जमकर बरसे बसपा नेता

इमरान मसूद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव मजबूत मुस्लिम लीडरशिप को खत्म करना चाहते हैं. अब मुस्लिमों के पास बहुजन समाज पार्टी के अलावा कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि कोई भी बसपा को वेंटिलेटर पर बताएं, लेकिन उसके कहने से कोई वेंटिलेटर पर नहीं है. आगामी निकाय चुनाव के परिणाम आने पर नतीजे सबके सामने आ जाएंगे. चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर ताला लटक जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

9 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

22 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

28 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

43 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

50 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

53 minutes ago