Asia Cup 2023
Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 को लेकर लंबे वक्त से विवाद चल रहा है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने हर मुमकिन कोशिश की लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल बोर्ड (ACC) के आगे उसकी एक ना चली. दरअसल, पाकिस्तान ने Asia Cup 2023 की मेजबानी को बचाने के लिए खूब मशक्कत की, मगर अब उसके हाथ से टूर्नामेंट लगभग फिसल गया है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार ACC ने इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान से श्रीलंका शिफ्ट करने का पूरा प्लान बना लिया है. और, खबर आ रही है कि श्रीलंका इसकी मेजाबनी करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि अभी इस मुद्दे पर ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है.
पाकिस्तान से छिन जाएगी एशिया कप की मेजबानी
इस बार एशिया कप सितंबर में होना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है. इस टूर्नामेंट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है क्योंकि BCCI अपने फैसले पर अडिग है कि वह टीम इंडिया को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेगी. इसकी वजह है खिलाड़ियों की सुरक्षा.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: घर में गरजे कोलकाता के बल्लेबाज, कैरेबियाई मसल पावर और रिंकू सिंह ने पंजाब के जबड़े से छीनी जीत
एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के पाकिस्तान के बजाय टूर्नामेंट की मेजबानी करने की संभावना है. मई के अंत से पहले एशियाई क्रिकेट परिषद इस मुद्दे पर अपना अंतिम फैसला सुना सकती है. बता दें श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी एशिया कप 2023 के लिए बीसीसीआई के कॉल का समर्थन किया था. अब सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान इस हार को हजम कर पाएगी और श्रीलंका दौरे पर जाएगी. इतना ही नहीं पीसीबी के ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर टूर्नामेंट की मेजबानी करने के प्रस्ताव को सदस्य देशों ने खारिज कर दिया है.
टूर्नामेंट से हट सकता है पाकिस्तान
बार-बार मेजबानी छीनी जाने के मुद्दे पर बोलते हुए पाकिस्तान ने कई बार एशिया कप बॉयकॉट की बात कही है. ऐसे में इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं, अभी तक ये भी साफ नहीं हुआ है. ऐसी खबर है कि वो इस टूर्नामेंट से हट सकता है. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप 2023 के लिए मेजबान बने रहना चाहता है,और बीसीसीआी के सामने पीसीबी ने भारत के मैचों की मेजबानी दुबई में कराई जाने की पेशकश भी रखी थी
.Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…