देश

Karnataka Elections 2023: मतदान से पहले बजरंगबली की शरण में पहुंचे CM बोम्मई, समर्थकों के साथ किया हनुमान चालीसा का पाठ

CM Basavaraj Bommai: कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है. बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से जमकर चुनावी अभियान चलाया गया. बुधवार 10 मई को प्रदेश की जनता मतदान करेगी, लेकिन उससे पहले ही कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) भगवान बजरंग बली की शरण में चले गए हैं. उन्होंने मतदान से पहले हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग बातें चल रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस चुनाव में बजरंग बली का मुद्दा काफी हावी रहा है. कांग्रेस के बजरंग दल को बैन की बात पर बीजेपी ने इसको जमकर भुनाने की कोशिश की है, इसी कड़ी में प्रदेश के सीएम भगवान हनुमान की शरण में गए है.

वहीं कुछ का कहना है कि कल बुधवार को मतदान है और बीजेपी की जीत की दुआ मांगने के लिए वह हनुमान मंदिर पहुंचे हैं. इसके अलावा वोटिंग से ठीक 1 दिन पहले कर्नाटक में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया है. बीजेपी नेताओं ने भी कई स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया.

चुनावी सर्वे में कांग्रेस को बढ़त

चुनाव से पहले तमाम एजेंसियों की तरफ सर्वे किया गया, जिसमें कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है. जिसके को देखते हुए राज्य में बीजेपी के लिए थोड़ी दिक्कत वाली बात हो सकती है. सी- वोटर सर्वे में कांग्रेस के खाते में 130 से 140 के आसपास सीटें मिलती हुई दिखीं, तो वहीं बीजेपी को 70 से 80 सीटें मिलती हुई दिखाई गईं.

यह भी पढ़ें- karnataka elections: “आपके सपने मेरे सपने, मिलकर पूरा करेंगे”, मतदान से पहले पीएम मोदी का कर्नाटक की जनता के नाम संदेश

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार भी पहुंचे हनुमान मंदिर

वोटिंग से पहले कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने हनुमान मंदिर का दौरा किया है. उन्होंने बेंगलुरु से अंजनेय स्वामी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए. डीके शिवकुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज मैंने बैंगलोर के एवेन्यू रोड पर श्री अंजनेय स्वामी मंदिर का दौरा किया और वायुपुत्र के दर्शन किए. प्रभु अंजनेय, जो अपनी सेवा और भक्ति के लिए जाने जाते हैं, वह सभी को आशीर्वाद दें.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago