देश

Parliament Security Breach: दानिश अली का बड़ा दावा, बोले- हमलावर एक सांसद का गेस्ट था… नाम का भी किया खुलासा

Parliament Security Breach: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में चूक के मामले से हड़कंप मचा हुआ है. संसद की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए दो अनजान लोग लोकसभा में घुस गए और हंगामा किया. संसद की कार्यवाही के दौरान ही उन सीटों पर कूद गए जहां पर सांसद बैठे होते हैं. सदन के भीतर इस घटना से वहां मौजूद सांसदों में हड़कंप मच गया और फिर कुछ ही देर में सदन के अंदर धुएं का गुब्बार देख लोग सकते में आ गए. तत्काल ही कुछ सांसदों ने दोनों युवकों को दबोच लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया. इसके बाद तुरंत सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

इस घटना को लेकर सांसद दानिश अली ने दावा किया है कि, जो शख्स अंदर घुसा था, उसका नाम सागर था. दानिश अली ने बताया है कि सुरक्षा अधिकारियों ने उन दोनों को काबू कर लिया. जानकारी सामने आ रही है कि, अंदर घुसे दो लोगों में से एक के पास से मैसूर के सांसद प्रताप सिन्हा के हस्ताक्षर किए हुए पास था और इस पास के नीचे सासंद का नाम लिखा हुआ था.

ये भी पढ़ें- Parliament Winter Session: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग, स्मोक कैंडल जलाया

कार्ति चिदंबरम ने बताया सुरक्षा में चूक

इस मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बताया कि, दो युवक अचानक से दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और वे अपने हाथों में कनस्तर लिए थे जिससे पीले रंग का धुआं निकल रहा था. उनमें से एक युवक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान युवक नारे भी लगा रहा था. उन्होंने आगे कहा कि, ये बेहद गंभीर मामला है. ये सुरक्षा का का उल्लंघन है खासकर 13 दिसंबर के दिन. उन्होंने कहा कि 2001 में आज के ही दिन संसद में बड़ा हमला हुआ था.

डरावना अनुभव था- टीएमसी सांसद

इस घटना को लेकर टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ये बेहद डरावना अनुभव था. सदन में मौजूद किसी को भी इस तरह के हादसे का अंदेशा नहीं था. किसी को नहीं पता था कि आखिर उन दोनों युवकों का सदन में घुसने का क्या मकसद था. उन्होंने संसद की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ये सुरक्षा में चूक का बेहद गंभीर मामला है. आखिर दोनों युवक धुआं छोड़ने वाले उपकरणों के साथ सदन के अंदर कैसे घुस सकते हैं.

सदन के बाहर भी हुआ हंगामा

बता दें कि सदन के बाहर ट्रांसपोर्ट भवन के सामने भी महिला और एक युवक ने प्रदर्शन कर हंगामा किया. 42 साल की महिला, जिसका नाम नीलम था और जो हरियाणा के हिसार की रहने वाली थी. तो वहीं युवक की पहचान अमोल के रूप में हुई है. उसकी उम्र 25 साल की बताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

27 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

2 hours ago