Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Parliament Winter Session: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग, स्मोक कैंडल जलाया

संसद में शीतकालीन का सत्र चल रहा है. आज (13 दिसंबर) सत्र की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है.

कार्यवाही के बीच सदन में पहुंचs 2 अनजान शख्स

कार्यवाही के बीच सदन में पहुंचs 2 अनजान शख्स

संसद में शीतकालीन का सत्र चल रहा है. आज (13 दिसंबर) सत्र की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. सदन में कार्यवाही के बीच अचानक एक अनजान शख्स अंदर घुस गया. जिसे आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ कर बाहर निकाला.

BJP सांसद के नाम पर विजिटर पास लेकर पहुंचे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार, जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है. दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास लेकर आए थे. दोनों मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास लेकर अंदर पहुंचे थे.

दर्शक दीर्घा से कूदे 2 शख्स

बताया जा रहा है कि सदन में दर्शक दीर्घा से दो युवक सदन में कूद गए. उन्होंने कूदने से पहले कुछ फेंका. जिसमें से गैस निकल रही थी. उन्हें वहां पर मौजूद सांसदों ने पकड़कर सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया. जिसके बाद दोनों को सदन से बाहर निकाला गया. फिलहाल सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि आज संसद भवन पर हुए हमले की 22वीं बरसी है.

संसद के बाहर से दो लोग हिरासत में लिए गए

इसके अलावा पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे दो प्रदर्शनकारियों, जिसमें एक महिला भी शामिल है, को हिरासत में लिया है. इनके हाथ में धुआं छोड़ने वाली सामग्री थी, जिससे धुआं निकल रहा था.

अधीर रंजन बोले- यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी. उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला. सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है.”

यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है- सपा सांसद डिपल यादव

वहीं लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है. आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था. जो भी लोग यहां आते हैं- चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital