देश

संसद की कार्यवाही अब अंदर से नहीं देख पाएंगे आमजन, सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद विजिटर पास पर अगले आदेश तक रोक

Parliament Security breach Incident: राजधानी दिल्ली में संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन आज कंपकंपाने वाली घटना हुई. संसद में दो युवक विजिटर्स गैलरी से अचानक लोकसभा के अंदर कूद गए. दोपहर 1 बजे उन्होंने वहां स्प्रे कर धुआं फैलाया. जिससे सदन में अफरा-तफरी मच गई और कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. उसके बाद सदन में लौटे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने बड़ा निर्णय किया.

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, “अभी हुई घटना सबकी चिंता का विषय है. इसकी जांच जारी है. दिल्ली पुलिस को भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. शुरूआती जांच में वह साधारण धुआं था. डिटेल इंवेस्टिगेशन के नतीजे आने पर सबको इससे अवगत कराया जाएगा.” इसके बाद उन्होंने कहा कि विजिटर पास पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. यानी अब आमजन संसद की कार्यवाही अंदर से नहीं देख पाएंगे, सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद यह फैसला लिया गया है.

  • इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि 2 युवकों ने लोकसभा में दाखिल होकर कुछ स्प्रे किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैलने लगा.
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

25 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

27 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

1 hour ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago