देश

Budget 2024: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, उम्मीदों पर भारी पड़ी सरकार की परंपरा, वित्त मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान

Budget 2024: नए संसद भवन में आज (1 फरवरी 2024) मोदी सरकार 2.0 अपना आखिरी आम बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट सदन में पेश करने जा रही हैं. ये अंतरिम बजट होगा. इस बजट से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं. बजट में किसान, युवा, बेरोजगार, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को मोदी सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है. सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू होगा. जिसमें देश का वित्तीय लेखा-जोखा मोदी सरकार जनता के सामने रखेगी. इस मौके पर सभी सांसद सदन में मौजूद रहेंगे. बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ था. जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया था.

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार की उपबल्धियों को गिनाते हुए कहा कि हर घर जल, सभी के बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है. खाद्यान्न की समस्या को दूर कर देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. लोगों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया गया है. जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है. 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा. सरकार ने भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को खत्म किया है.

वित्त मंत्री ने कहा कि देश की जनता भविष्य की ओर देख रही है. सभी लोग आशान्वित हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में काम शुरू था तब तमाम चुनौतियां थीं. जनता के हित में काम शुरू किए गए. जनता को रोजगार के अवसर दिए गए. देश में लोगों के अंदर एक नई उम्मीद जगी.

वित्त मंत्री ने कहा कि देश में विकास कार्यक्रमों के तहत सभी के लिए आवास, हर घर तक स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाने के लिए हर घर नल योजना, महिलाओं की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उज्ज्वला योजना के अलावा रिकॉर्ड समय में सभी के लिए बैंक खाते और वित्तीय सेवाओं के जरिए हर घर के व्यक्ति को लक्षित किया गया. हमारी सरकार सर्वांगीण, समावेशी और सर्वव्यापी विकास की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है. देश के युवाओं की आकांक्षाएं ऊंची हैं. वर्तमान पर गर्व और उज्ज्वल भविष्य के प्रति आशा और विश्वास है. पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है.

वित्त मंत्री ने कहा कि अब सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए टीकाकरण करेंगे. किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस होगा. मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण को और तेजी के साथ बढ़ाया जाएगा. नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. इसके लिए कमेटी गठित होगी. 9 से 14 साल की किशोरियों को मुफ्त में टीका लगेगा. देश की 1361 मंडियों को eName से जोड़ा जाएगा. हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा.

वित्त मंत्री ने कहा, बायो फ्यूल के लिए एक समर्पित योजना लाएं हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए ई-वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा रेलवे को समुद्र मार्गों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा. पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए और तेजी के साथ काम होगा. राज्यों को ब्याजमुक्त कर्ज दिया जा रहा है. टियर-2 और टियर-3 शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा लक्षद्वीप में नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. प्रधानमंत्री आवास योजना में 70 फीसदी महिलाओं के लिए आवास बने हैं. पर्यटन के क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा. 75 हजार करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त कर्ज दिया गया है. 2014 से 2023 तक FDI भी बढ़ा है. जुलाई में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. जिसमें विकसित भारत का पूरा रोडमैप शामिल होगा. इंफ्रास्ट्रक्टर में 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया जाएगा. जनसख्या वृद्धि को लेकर एक कमेटी गठित की गई है.

Shailendra Verma

Recent Posts

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

14 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

19 minutes ago

‘आपका 30 सालों तक…’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

20 minutes ago

पोलैंड-भारत ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी संबंध प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…

27 minutes ago

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

48 minutes ago