देश

सरकार से महिलाओं-किसानों को बड़ी उम्मीदें, जानें बजट में क्या-क्या हो सकते हैं ऐलान

Budget 2024:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज कुछ ही घंटों बाद अंतरिम बजट पेश करेंगी. देश में कुछ ही महीनों के बाद चुनाव होने हैं ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि सरकार कुछ लोक-लुभावन वादे करेंगी. हालांकि सरकार के पिटारे में क्या है यह तो 11 बजे ही पता चलेगा. जब बजट पेश होगा.

बजट में खासकर महिलाओं के बड़ी घोषणाएं की जा सकती है. सरकार देशभर में जिस प्रकार महिलाओं को आगे बढ़ा रही है ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार महिला उद्यमियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. महिला मजदूरों को लेकर भी सरकार बड़े ऐलान कर सकती है. वहीं पीएम मुद्रा योजना और अन्य योजनाओं का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः Budget 2024 Live Updates: मोदी सरकार 2.0 आज पेश करेगी अपना आखिरी बजट, 11 बजे से शुरू होगा भाषण

नौकरी पेशा को दे सकती है टैक्स में छूट

सरकार नौकरी पेशा लोगों को भी टैक्स में छूट दे सकती है. पिछले बजट में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 5 लाख की इनकम वालों टैक्स से पूरी तरह छूट का ऐलान किया था. इसके साथ ही किसानों को मिलने सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 8 हजार किया जा सकता है. कुल मिलाकर जिस अंतरिम बजट को सरकार के खर्च चलाने के लिए पेश किया जाता है वहीं बजट लोगों की उम्मीदों को बढ़ाने वाला होता है.

किसानों को सम्मान निधि की राशि बढ़ने की उम्मीद

पिछले बजट में पीयूष गोयल ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बड़ा तोहफा दिया था. सरकार ने पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत 3000 रुपए तक की पेंशन देने का ऐलान किया था. मनरेगा का बजट 5 हजार करोड़ से बढ़ाकर 60 हजार करोड़ रुपए किया गया था.

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: भाजपा की अनोखी पहल, यूपी के इस क्षेत्र के राम भक्तों को कराएंगे रामलला के मुफ्त में दर्शन, ये बनाई है योजना

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

51 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago