देश

Ram Mandir: भाजपा की अनोखी पहल, यूपी के इस क्षेत्र के राम भक्तों को कराएंगे रामलला के मुफ्त में दर्शन, ये बनाई है योजना

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद से ही लाखों भक्त दर्शन के लिए लगातार उमड़ रहे हैं. 23 जनवरी से ही आम जनता के लिए राम मंदिर के पट खोल दिए गए हैं तो इसी दिन से प्रतिदिन लाखों भक्त रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों को दर्शन कराया जा रहा है. तो दूसरी ओर भाजपा सरकार के अन्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए प्लान बना चुके हैं. तो वहीं भाजपा लगातार राम मंदिर तक भक्तों को पहुंचाने के लिए हर सम्भव मदद कर रही है.

बता दें कि लम्बे अरसे से राम मंदिर का मुद्दा भारतीय राजनीति में एक अहम भूमिका निभाता रहा है. तो वहीं इसको लेकर भाजपा सरकार को अन्य विपक्षी दल घेरते भी रहे हैं. दूसरी ओर लोकसभा चुनाव भी आने वाला है. ऐसे में भाजपा पूरे देश में राममय माहौल बना रही है और राम भक्तों को मुफ्त रामलला के दरबार तक ले जाने की भी योजना चला रही है. फिलहाल भाजपा ने राम भक्तों को अपनी अनोखी पहल के तहत हर जनपद के प्रत्येक बूथ से 5 – 5 लोगों को अयोध्या राम लला के दर्शन कराने के लिए ले जा रही है. भाजपा के इस अभियान के तहत कानपुर – बुंदेलखंड क्षेत्र से करीब 1.75 हजार लोग रामलला के दर्शन करेंगे. कानपुर देहात जनपद में 1576 बूथ भाजपा के हैं, जिसमें से प्रत्येक बूथ से 5 लोगों को इस यात्रा के लिए गए हैं जिनकी संख्या लगभग 8 हजार हो गई थी, लेकिन यहां ये संख्या बढ़कर 14 हजार तक पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें- UP News: राम मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों के लिए घर बनाएगी योगी सरकार, जमीन को लेकर किया गया ये फैसला

राम मंदिर को लेकर भाजपा पर लगता रहा है आरोप

बता दें कि भाजपा पर विपक्षी दल हमेशा से राम मंदिर के नाम पर वोट जुटाने का आरोप लगाते रहे हैं. इसी के साथ विरोधी दलों ने इस बार भी ये आरोप लगाया है कि अधूरे राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भाजपा सिर्फ इसलिए कर रही है, क्योंकि लोक सभा चुनाव में वह वोट जुटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर करना चाहती है. तो वहीं अब लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नया फार्मूला निकाला है कि प्रत्येक बूथ से 5 लोगों को अयोध्या प्रभु राम के दर्शन करने के लिए मुफ्त में ले जाया जाए. वहीं कानपुर देहात से 14000 लोगों ने अपने दस्तावेज जिला बीजेपी कमेटी को भेजे हैं और पहली खेप में भारतीय जनता पार्टी इस जिले से 8 हजार लोगों को दर्शन कराएगी और फिर दूसरे फेरे में अन्य 6 हजार लोगों को दर्शन के लिए ले जाएगी. तो वहीं भाजपा के इस फार्मूले पर भी विरोधी दल सवाल उठा रहे हैं. जहां भाजपा इसे आस्था का नाम दे रही है तो वहीं विरोधी दल इसे चुनावी दांव बता रहे हैं. इस सम्बंध में भाजपा के कई बड़े नेताओं ने साफ शब्दों में कहा है कि राम मंदिर और दर्शन अभियान को राजनीति से जोड़कर न देखा जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

39 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago