देश

Budget 2024: बजट से पहले शगुन…राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाया दही-शक्कर, जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

Budget 2024: आज देश का अंतरिम बजट पेश हो रहा है. इससे पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही शक्कर खिलाया है. बता दें कि हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण परंपरागत प्रथा है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले दही-शक्कर खिलाया जाता है. इसे एक प्रकार की पूजा और आदर्श का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि दही और शक्कर समृद्धि, आनंद का प्रतीक है. इसी के साथ ही दही-शक्कर के माध्यम से अपने प्रियजनों के लिए शुभकामनाएं जताने का एक माध्यम भी माना जाता है. धार्मिक दृष्टिकोण से, दही और शक्कर को एक साथ मिलाकर खिलाना किसी कार्य के सफल होने का संकेत भी देता है.

बता दें कि केंद्रीय बजट पेश करने से पहले मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. तो इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राष्ट्रपति भवन से शुभकामनाएं देते हुए शगुन के तौर पर दही चीनी खिलाते हुए संसद के लिए रवाना किया. तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के इस अंतिरम पेश होने वाले बजट को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अंतरिम बजट पर कहा कि बजट प्रगतिशील और देश के विकास के लिए होगा.

ये भी पढ़े-Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री का संसद में बजट भाषण जारी, 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य

तो दूसरी ओर वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अंतरिम बजट का दिन है, निश्चित रूप से आज महत्वपूर्ण दिन है. तो वहीं अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण नए संसद भवन में शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा, “तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं- ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर. मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है.” वहीं संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा.” इसी के साथ अभी वित्त मंत्री का भाषण जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

2 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

29 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

44 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

47 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

60 minutes ago