देश

UP Budget: यूपी में विकास के लिए सीएम योगी खोल सकते हैं खजाना? जाने किसको-किसको मिल सकता है बेनिफिट

UP Budget-2024: आज यानी 1 फरवरी को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट 2024 पेश किया जाने वाला है. तो इसके बाद उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा भी बजट पेश होने जा रहा है. खबर सामने आ रही है कि इस बार सीएम योगी सरकार का भी बजट काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्‍यनाथ राज्य के विकास को देखते हुए बड़ा खजाना खोल सकते हैं. लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में जारी होने वाले बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं को ध्‍यान में रखते हुए बजट पेश किए जाने की सम्भावना दिखाई दे रही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यूपी सरकार का 7.65 लाख़ करोड़ रुपए बजट का आकार हो सकता है. गौरतलब है कि यूपी विधानसभा का सत्र 2 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इसी के अनुसार माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल में यूपी सरकार 5 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर सकती है. यूपी सरकार का 7.65 लाख़ करोड़ रुपए बजट का आकार हो सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक, जहां दो फरवरी को विधानमंडल सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा. इसके बाद तीन फरवरी को सदन की बैठक होगी और फिर 3 फरवरी को बैठक में भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह और सपा विधायक एसपी यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी और फिर 5 फरवरी को सदन में बजट पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 1924 से चली आ रही परंपरा को मोदी सरकार ने 2017 में बदला, जानें क्या है बजट से जुड़ा यह बदलाव

आज मोदी सरकार पेश करेगी आम बजट

बता दें कि नए संसद भवन में आज यानी 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार 2.0 का आखिरी आम बजट पेश किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

2 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

5 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

17 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

32 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

45 minutes ago