देश

आम बजट से रेलवे को क्या-क्या मिलेगा, Vande Bharat समेत इन चीजों पर रहेगी सरकार की नजर

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2024 को अतंरिम बजट पेंश करेंगी. इस आम बजट को लेकर लोगों की काफी उम्मीदें हैं. भारतीय रेलवे को भी इस आम बजट में खास उम्मीद है. दरअसल इस वक्त भारतीय रेलवे बदलाव की दौर से गुजर रहा है. जानकार बता रहे हैं कि आम बजट में वित्त मंत्री की ओर से बड़ी सौगात मिल सकती है. आम बजट 2024, भारतीय रेलवे के लिए किस प्रकार खास रहेगा? जानिए.

रेलवे को मिल सकता है 3 लाख करोड़

वित्त मंत्री ने पिछले साल आम बजट में रेलवे को 2 करोड़ 40 लाख रुपये दिए थे. यह रकम वित्त वर्ष 2013-14 की तुलना में 9 फीसदी ज्यादा थी. हालांकि इस बार यानी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए रेलवे को 3 लाख करोड़ रुपया दिया जा सकता है जो कि पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा होगा.

400 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना

जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेल (Indian Railways) इस वक्त 400 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना में है. हालांकि इस वक्त 41 वंदे भारत एक्सप्रेस अलग-अलग रूट्स पर चल रही हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इन ट्रेनों की गति को बढ़ाकर 130 कि.मी प्रतिघंटा करने के फैसला लिया था.

इंफ्रास्ट्रक्चर पर होंगे खर्च

आम बजट 2024 को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि बढ़े हुए बजट का इस्तेमाल रेलवे को अत्याधुनिक बनने में किया जाएगा. जिसमें ट्रेन की सुरक्षा, रेलवे स्टेशनों मे सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर इत्यादि के लिए सबसे अधिक पैसा दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी नोटबंदी, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला, 5000 और उससे ऊपर का नोट होगा बंद

स्टेशनों को किया जाएगा मॉडर्न

अमृत भारत स्टेशन स्कीम के लिए भी आम बजट में खास व्यवस्था होगी. उम्मीद है कि इस स्कीम के तहत रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न किया जाएगा. फिलहाल 1275 स्टेशनों मॉडर्न बनाने का काम जारी है. इसके अलावा भारतीय रेलवे कारोबाकियों को निर्यात में मदद की योजनाएं भी चला रहा है.

अंतरम बजट 1 फरवरी को कितने बते से शुरू होगा?

परंपरागत तौर पर अंतरिम बजट सुबह 11 बजे से शुरू होता है. इस साल भी आम बजट अमूमन इसी वक्त पेश किया जाएगा. आम बजट को लोक सभा में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता है. ऐसे में इस बार यह आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी. इस बार का आम बजट खास माना जा रहा है. इसलिए इसे लोक सभा चुनाव से पहले पेश किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

15 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

21 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

21 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

30 minutes ago

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

39 minutes ago