LPG price today, LPG Price Hike, LPG price update
LPG Cylinder Price Hike before budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी. इससे पहले लोगों को बड़ा झटका लगा है. बजट पेश होने से पहले ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपए का इजाफा हो गया है. ऐसे में अब दिल्ली में एक काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769.50 रुपए हो गई है. नई दरें आज 1 फरवरी 2024 से लागू होगी.
वहीं बात करें अन्य महानगरों की तो कोलकाता में इस सिलेंडर के दाम 1869 रुपए से बढ़़कर 1887 रुपए हो गए हैं. चेन्नई में 1924.50 रुपए से बढ़कर 1937 रुपए हो गए हैं. कोलकाता में एक सिलेंडर की कीमत 1869 से बढ़कर 1887 रुपए हो गए हैं. बता दें कि ऑयल कंपनियों ने 1 जनवरी 2024 को 19 किलो वाले सिलेंडर के दामों में कटौती की थी. इसके बाद सिलेंडर के दाम 1.50 रुपए से लेकर 4.50 रुपए सस्ते हो गए थे.
यह भी पढ़ेंः सरकार से महिलाओं-किसानों को बड़ी उम्मीदें, जानें बजट में क्या-क्या हो सकते हैं ऐलान
काॅमर्शियल सिलेंडर के दाम में जहां बढ़ोतरी हुई तो वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर हैं. दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 903 रुपए, मुंबई में 902.50 रुपए, चेन्नई में 918.50 रुपए, कोलकाता में 929 रुपए हैं। बता दें कि घरेलू सिलेंडर के लंबे समय से स्थिर बने हुए हैं. केंद्र सरकार ने नवंबर में 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम किए थे।
बता दें कि आज 11 बजे निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी. यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल 2014-2019 का आखिरी बजट है. हालांकि यह सरकारी खर्च चलाने के लिए सरकार ला रही है. चुनाव के बाद जब नई सरकार बनेगी तो वह पूरा बजट पेश करेगी.
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…