देश

G20 Summit: बाली में मैंग्रोव फॉरेस्ट पहुंचे PM मोदी, ग्लोबल नेताओं से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने बुधवार को बाली के तमन हुतन राया मैंग्रोव के जंगल का दौरा किया. वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पौधे भी लगाए. बाली दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी मैंग्रोव जंगल पहुंचे. उनके आगमन पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने PM मोदी का स्वागत किया.

PM मोदी ने इन वैश्विक नेताओं से की मुलाकात

इस बीच, जी20 शिखर सम्मेलन के इतर PM मोदी ने विश्व के विभिन्न नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, सेनेगल गणराज्य के राष्ट्रपति मैकी सॉल,नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट, जापानी पीएम फुमियो किशिदा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात की.

ये भी पढ़े- G20 Summit: डिनर पर PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आमना-सामना, ऐसे मिले दोनों नेता, देखिए वीडियो

PM मोदी का आज डिजिटल परिवर्तन पर आधारित जी20 के तीसरे कार्य सत्र में भाग लेने की उम्मीद है. बाली में G20 शिखर सम्मेलन में PM मोदी इंडोनेशिया के  8 देशों के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे.

साथ ही पीएम मोदी के इंडोनेशिया, स्पेन, फ्रांस, सिंगापुर, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम के साथ द्विपक्षीय समझौते होने की उम्मीद है.

वहीं, कल कार्यक्रम स्थल पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम मोदी का स्वागत किया. रविवार रात बाली पहुंचने पर पीएम मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बाली में  स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभारी हूं.PM मोदी ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर G20 कार्य सत्र को भी संबोधित किया. यहां उन्होंने यूक्रेन में बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत की दीर्घकालिक स्थिति को दोहराया. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा.

PM मोदी ने शांति,सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी में द्वितीय विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था. उसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का मार्ग अपनाने का गंभीर प्रयास किया.

अब हमारी बारी है कि एक नई विश्व व्यवस्था बनाने का दायित्व हमारे लिए कोविड के बाद का समय हमारे कंधों पर है. दुनिया में शांति,सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सामूहिक संकल्प दिखाना समय की मांग है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

8 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

10 minutes ago

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

20 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

21 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

32 minutes ago