(फोटो IANS)
Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से यूपी पुलिस का एक अजीबोगरीब कारनामा सामने आ रहा है. यहां थाना आहार पुलिस ने एक मुर्दे पर ही रेप का मुकदमा दर्ज कर दिया है. चौंका देने वाली बात तो ये है कि जिस शख्स पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसकी मौत 20 साल पहले हुई थी. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. वहीं पीड़ितों ने इस सम्बंध में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. बता दें कि रेप के मामले में मृतक पिता और उनके 90 साल के बेटे समेत परिवार के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
ये मामला आहार थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है. यहां पर एक पीड़ित पिता द्वारा एक ही परिवार के 10 लोगों के खिलाफ रेप और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है. दर्ज एफआईआर में जानकारी दी गई है कि, आहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले पिंटू पीड़ित व्यक्ति की बेटी को शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा. आरोप है कि जब उनकी बेटी ने शादी करने के लिए कहा तो पिंटू मुकर गया और फिर उसके परिजन अजय, सोनू, महेश, राकेश, सुखपाल, थान सिंह और चार पांच अन्य अज्ञात उसके घर में घुस गए और उनकी बेटी के साथ ही परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट की और फिर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए.
इस सम्बंध में पीड़ित के पिता ने कहा है कि वह सभी आरोपियों को जानता भी है और पहचानता भी है. उसने ये भी आरोप लगाया कि सभी आरोपी, जब उसके घर में घुसे थे तो उनके हाथ में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे. इसी के बाद पीड़ित पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने छह जून 2023 को आरोपी युवक के सात ही उसके सात परिजन, जिनमें लड़के के दो चेचरे भाई, एक सगा भाई, ताऊ, बाबा और परदादा के खिलाफ भी शामिल हैं. इन सभी पर दुष्कर्म और घर में घुसकर मारपीट और हत्या की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
इस रिपोर्ट के दर्ज किए जाने के बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि सुखबीर सिंह उनके परदादा हैं और 20 वर्ष पूर्व उनकी मृत्यु हो चुकी है. इनके खिलाफ भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. इसी के साथ पीड़ितों ने ये भी बताया कि, 90 साल के बुजुर्ग के खिलाफ भी दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद किया गया है. तो वहीं सवाल ये भी उठता है कि पीड़ित युवती के पिता ने कहा है कि जो लोग उसके घर में घुसे थे वह उन सभी को जानता और पहचानता है, अगर परदादा की मौत 20 साल पहले हुई तो उसके घर में कौन घुसा? हालांकि, पूरे मामले में बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना आहार में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ है. इस मामले में जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…