Categories: खेल

MS धोनी से छिन गया ‘कैप्टन कूल’ का ताज! वीरेंद्र सहवाग ने इस क्रिकेटर को दी विशेष उपाधि

Virender Sehwag on Australia Captain Pat Cummins: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एशेज 2023 के पहले टेस्ट में इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की प्रशंसा की. सहवाग ने एमएस धोनी द्वारा अर्जित प्रसिद्ध ‘कैप्टन कूल’ उपनाम को याद करते हुए कहा कि टेस्ट में एक नया ‘मिस्टर कूल’ है और वो कमिंस है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के ऑलराउंडर परफॉर्मेंस और शानदार कप्तानी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर दो विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के बाद, सहवाग ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की. साथ ही कमिंस के लिए ‘मिस्टर कूल’ और एमएस धोनी का जिक्र भी  किया.

वीरेंद्र सहवाग की नजरों में ये दिग्गज है बेस्ट

दरअसल, सहवाग ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट में जबरदस्त जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को ‘मिस्टर कूल’ का उपनाम दिया है. सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, “क्या टेस्ट मैच है. हाल के दिनों में मैंने जो सबसे अच्छा देखा है, उनमें से एक. टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट है. विशेष रूप से मौसम को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड द्वारा पहले दिन पारी घोषित करने का एक साहसी निर्णय था. लेकिन ख्वाजा दोनों पारियों में उत्कृष्ट थे और @patcummins30 टेस्ट क्रिकेट में नए मिस्टर कूल हैं.”

एशेज सीरीज में 1-0 से आगे कंगारू

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. उन्होंने पहली पारी में 8 विकेट पर 393 रन बनाए और पारी घोषित की. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 386 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड को पहली पारी में 7 रन की बढ़त मिली. उसने दूसरी पारी में 273 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने कुल 281 रन का लक्ष्य रखा. कंगारू टीम ने मैच को अंतिम दिन आखिरी सत्र में अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बनाई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

36 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago