देश

‘5 राज्यों में चुनाव के बाद…’, I.N.D.I.A अलायंस में सीट शेयरिंग को लेकर खड़गे ने दिया बड़ा बयान

I.N.D.I.A Alliance: केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बाहर करने के लिए विपक्ष एकजुट हो गया है. INDIA गठबंधन में देश के 26 विपक्षी दल शामिल हुए हैं. इन सभी का मकसद बीजेपी को हराना है, लेकिन गठबंधन में खींचतान मची हुई है. लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने का वक्त बचा हुआ है, लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग पर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है. घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है.

खड़गे ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बात की जाएगी. ऐसे में माना जा रहा है कि गठबंधन में सबसे बड़ा पेंच सीट शेयरिंग को लेकर फंसा हुआ है. वहीं 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर भी क्षेत्रीय दल कांग्रेस से नाराज होकर अपने-अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं.

सीट शेयरिंग को लेकर कलह बढ़ सकती है

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी 5 राज्यों में चुनाव हो जाने दीजिए. उसके बाद INDIA अलायंस में सीट शेयरिंग को लेकर बात की जाएगी. इसलिए माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर कलह बढ़ सकती है. खड़गे 5 राज्यों में बीजेपी के सफाए की बात तो करते हैं, लेकिन सीट शेयरिंग के सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं. इस सवाल का जवाब देने के बजाय टालमटोल करने लगते हैं.

“5 राज्यों में विधानसभा चुनाव जरूर जीतेंगे”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ” हमारे लोग हर जगह मेहनत कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव जरूर जीतेंगे. बीजेपी विरोधी लहर चल रही है. लोग बीजेपी सरकार से तंग आ चुके हैं. बेरोजगारी, महंगाई और झूठे वादे से जनता परेशान है. बीजेपी से लोगों का भरोसा उठ गया है.

यह भी पढ़ें- MP Elections 2023: नीतीश कुमार ने कर दिया खेल! मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस में मची खलबली

गठबंधन की नींव में दरार पड़ने लगी है

बता दें कि गठबंधन की नींव में दरार पड़ने लगी है. जिसका असर विधानसभा चुनाव में साफ दिखाई दे रहा है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सामने खुद सपा और जेडीयू ने भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ नई जंग: घाटी से लोकल आतंकी लगभग खत्म, अब 65 विदेशी आतंकियों पर सुरक्षा बलों का फोकस

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…

20 minutes ago

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

1 hour ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

2 hours ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

2 hours ago