देश

Khargone Bus Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल से नदी में गिरी बस, 22 की मौत

Khargone Bus Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बस अनियंत्रित होकर नदी के पुल से नीचे गिर गई. इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार श्रीखंडी से इंदौर की तरफ बस जा रही थी, तभी यह अनियंतत्र होकर बोराड नदी के पुल से नीचे गिर गई. यह हादसा खरगोन-ठीकरी रोड पर दसंगा के पास हुआ है. इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हुई है. पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है. यह हादसा मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुआ है.

जिला प्रशासन के अनुसार इस हादसे में 22 की मौत हुई है उनमें छह पुरुष, छह महिलाएं और तीन बच्चे हैं. घायलों की संख्या 20 से ज्यादा है. सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: The Kerala Story: यूपी में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ टैक्स फ्री, मंत्रिमंडल के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कर सकते हैं सीएम योगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं और दुख व्यक्त किया है. साथ ही खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी.

आईएएनएस

Recent Posts

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

6 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

25 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

52 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

1 hour ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

2 hours ago