देश

Bypoll Election Results 2024: वायनाड से अपने पहले चुनाव में Priyanka Gandhi 4 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की

Wayanad Bypolls 2024: उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पिछले कुछ हफ्तों में 14 राज्यों – असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए.

इसके अलावा दो लोकसभा सीटों – केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ पर भी उपचुनाव हुए. ये चुनाव कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के चुनावी करिअर की शुरुआत है, जो वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं, जो पहले उनके भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पास था.

वायनाड में चुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली (Raebareli) दोनों सीटें जीत हासिल की थी और बाद में रायबरेली सीट को अपने पास बरकरार रखने का फैसला किया था. राहुल गांधी ने इस वर्ष हुए लोकसभा चुनावों में वायनाड सीट 3.65 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीती थी, जबकि 2019 में उन्हें 4 लाख से अधिक मतों का अंतर मिला था.

4 लाख से अधिक वोटों से जीत

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव में 4 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली है. कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 6,22,338 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सत्यन मोकरी को 2,11,407 मत प्राप्त हुए. सत्यन को 4,10,931 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय जनता पार्टी की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर रहीं, जिन्हें 1,09,939 वोट ही मिला. इस सीट पर निदर्लीय उतरे संतोष पुलिकल चौथे स्थान पर रहे. उन्हें सिर्फ 1400 वोट मिले.

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने वायनाड की जनता का धन्यवाद किया और जीत के इस सफर में उनके साथियों, परिवार और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया.

पोस्ट में क्या कहा

प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्यारे वायनाड की बहनें और भाइयों, मैं आपके द्वारा मुझे दिए गए विश्वास से अभिभूत हूं. मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ आपको यह महसूस हो कि यह जीत आपकी जीत है और जिस व्यक्ति को आपने अपना प्रतिनिधि चुना है, वह आपके सपनों और आकांक्षाओं को समझता है और आपके लिए लड़ता है, जैसे कि वह आपका अपना हो. मुझे संसद में आपकी आवाज बनने का इंतजार है.’ प्रियंका ने आगे कहा, ‘इस सम्मान के लिए मैं आपका धन्यवाद करती हूं और उससे भी अधिक, जो अपार प्रेम आपने मुझे दिया है.’

सहयोगियों को धन्यवाद

प्रियंका गांधी ने अपने सहयोगियों UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के नेताओं, केरल भर के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने उन सभी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस चुनावी अभियान में जिन्होंने कड़ी मेहनत की, खासकर उन कार्यकर्ताओं का जिन्होंने दिन-रात 12 घंटे की यात्रा की, बिना किसी विश्राम या भोजन के, उन सबका बहुत आभार.

प्रियंका ने उन्हें ‘सच्चे सिपाही’ करार देते हुए कहा कि वे सभी उन आदर्शों के लिए लड़ रहे थे, जिन पर वे सब विश्वास करते हैं.

प्रियंका गांधी ने अपने परिवार का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपनी मां, पति रॉबर्ट और अपने बच्चों रायहान और मिराया को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘आपके प्रेम और साहस के लिए कोई भी आभार कभी पर्याप्त नहीं हो सकता.’ इसके अलावा, प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी का भी धन्यवाद किया और उन्हें सबसे बहादुर बताया, साथ ही यह कहा कि राहुल हमेशा उनके लिए रास्ता दिखाते हैं और उनका समर्थन करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago