Tilak Verma Big Record: भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शनिवार को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, वे लगातार तीन टी20 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. हैदराबाद के 22 वर्षीय कप्तान ने सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में मेघालय के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जहां उन्होंने सिर्फ 67 गेंदों पर नाबाद 151 रन बनाए. इसी के साथ वह टी20 मैच में किसी भी भारतीय का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया.
तिलक की धमाकेदार पारी में 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जिससे उन्होंने हैदराबाद को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उनकी पारी ने श्रेयस अय्यर के 147 रन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो किसी भारतीय द्वारा टी20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर था.
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और शतक बनाने के लिए उन्हें केवल 51 गेंदों का सामना करना पड़ा. यह शतक महज 10 दिनों में तीसरी बार है जब उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में तीन अंकों का आंकड़ा पार किया. तिलक की शानदार फॉर्म भारत के हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के टी20 दौरे से शुरू हुई, जहां उन्होंने सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में लगातार दो शतक जड़कर भारत को 3-1 से सीरीज में जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें- हजरत बिलाल की नो-बॉल ने रचा नया इतिहास, मोहम्मद आमिर का कांड भी पड़ गया छोटा!
ऐसा करके, वह संजू सैमसन के बाद लगातार टी20 शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. इस नवीनतम उपलब्धि के साथ, तिलक के टी20 करियर की कुल संख्या अब 90 पारियों में 2950 से अधिक रन हो गई है, जिसमें चार शतक शामिल हैं. उनके प्रदर्शन की खासियत यह रही है कि वे पारी को संभालने के साथ-साथ अपनी इच्छानुसार तेजी से रन बनाते हैं, जिससे वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही सेटअप में अहम खिलाड़ी बन गए हैं. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में तिलक के कारनामे किसी की नजर से नहीं छूटे हैं. वह आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए पांच खिलाड़ियों में से एक थे.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…