देश

चुनाव में किया वादा आज पूरा कर सकती है सिद्धारमैया सरकार, कैबिनेट बैठक में ‘पांच गारंटी’ पर लगेगी मुहर !

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की आज दूसरी कैबिनेट बैठक होने वाली है. जिसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनावों के दौरान की गई कांग्रेस की पांच गारंटी पर सरकार मुहर लगा सकती है. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में पांच गारंटी लागू करने का वादा किया था. जिसमें 100 यूनिट मुफ्त बिजली, स्नातक पास बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये महीने, इसके अलावा डिप्लोमा धारकों को 1500 रुपये महीना भत्ता, घर की प्रत्येक महिला मुखिया को दो हजार रुपये महीने, बीपीएल परिवारों को हर महीने 10 किलो मुफ्त चावल के अलावा बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा शामिल है.

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने पांच गारंटी की घोषणा की है. जिसको लेकर 2 जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी. जिन योजनाओं को लागू करने की बात कही गई है, उसको लागू किया जाएगा, सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद गारंटी को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी. जिन गारंटी का वादा किया गया था. उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- वाशिंगटन में बोले राहुल गांधी- संसद में अडानी का मुद्दा उठाया तो रद्द कर दी गई सदस्यता, इतिहास की सबसे बड़ी सजा मुझे मिली

वहीं अन्न भाग्य योजना को लेकर मुनियप्पा ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार और एफसीआई से चावल मुहैया कराने के लिए कहा जाएगा. अगर केंद्र सरकार चावल देने से इनकार करती है तो फिर राज्य सरकार खुद टेंडर निकालकर चावल की खरीदारी करेगी. इसके बाद लोगों को हर महीने अन्न भाग्य योजना के तहत 10 किले चावल मुफ्त दिया जाएगा. गौरतलब है कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि पांच गारंटी को सरकार बनने के दिन ही लागू कर दिया जाएगा. हालांकि पहली कैबिनेट बैठक में भी इन गारंटियों को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि उन्हें अगली कैबिनेट बैठक तक का समय दिया जाए. ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इन गारंटी को लागू करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

41 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago