मंच से गिर पड़े राष्ट्रपति बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को वायु सेना अकादमी के एक कार्यक्रम के दौरान गिर पड़े. हालांकि तुरंत सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें उठाया और व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ठीक हैं.
मंच से गिरे जो बाइडन
बता दें कि जो बाइडेन स्प्रिंग्स कोलोराडो में कार्यक्रम के दौरान सलामी और हैंडशेक के साथ स्नातकों का अभिवादन कर रहे थे. इसी दौरान वह मंच के सामने गिर पड़े. हालांकि, गिरने के तुरंत बाद उन्हें वायु सेना के एक अधिकारी के साथ-साथ उनके यूएस सीक्रेट सर्विस के दो सदस्यों ने मिलकर उन्हे उठाया. बाइडन के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें : वाशिंगटन में बोले राहुल गांधी- संसद में अडानी का मुद्दा उठाया तो रद्द कर दी गई सदस्यता, इतिहास की सबसे बड़ी सजा मुझे मिली
बाइडन पूरी तरह ठीक : व्हाइट हाउस
हालाकि व्हाइट हाउस की तरफ से एक बयान जारी करते हुए बताया कि गिरने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ठीक हैं. जब वह पोडियम से वापस जा रहे थे, तो वह उस वक्त लड़खड़ा गए. उन्होंने सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित किए. व्हाइट हाउस के संचार निदेशक बेन लाबोल्ट ने ट्वीट कर बताया कि बाइडन पूरी तरह ठीक हैं. वह हाथ मिलाते समय मंच पर एक सैंडबैग से टकराकर गिर गए थे. जानकारी के मुताबिक जिस प्लेटफॉर्म पर जो बाइडन खड़े थे, उसके करीब रेत से भरे बैग लगाए गए थे, गिर कर संभलने के बाद बिना किसी सहायता के राष्ट्रपति अपनी सीट पर वापस चले गए और समारोह के दौरान उत्साहित दिखे.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…