Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फेसबुक अकाउंट हैक, हैकर्स फोटो के साथ भेज रहे लिंक, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Baby Rani Maurya: उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य की फेसबुक आईडी को हैकर्स ने हैक कर लिया है.

बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश

बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश (फाइल फोटो)

Baby Rani Maurya: उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य की फेसबुक आईडी को हैकर्स ने हैक कर लिया है. फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी मंत्री बेबी रानी मौर्य को उस वक्त हुई, जब हैकर्स ने उनकी फोटो लगाकर मैसेज भेजना शुरू कर दिया. हैक होने की बात पता चलते ही मंत्री ने रकाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरी कर दी है.

कैबिनेट मंत्री की फेसबुक आईडी हैक करने की कोशिश

डीसीपी सिटी सूरज राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की ओर से जानकारी दी गई है कि उनकी फेसबुक आईडी को हैक करने की कोशिश की जा रही है. हैकर्स ने फेसबुक पर उनके नाम से एक फर्जी अकाउंट भी बनाया है. मंत्री बेबी रानी की फेसबुक पर लगी फोटो को कॉपी करने के बाद एक लिंक के साथ मैसेज भेजे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में होगा लाइव प्रसारण, पांच लाख मंदिरों में किया जाएगा आयोजन, 10 करोड़ परिवारों को निमंत्रण देगा VHP

लिंक भेजकर आईडी हैक कर रहे हैकर्स

मंत्री की फोटो लगी होने के चलते जैसे ही लोगों के पास लिंक पहुंचता है, लोग उसपर क्लिक करते हैं. क्लिक करते ही उनकी आईडी हैक हो रही है. कैबिनेट मंत्री ने आईडी हैक होने के साथ ही आने वाले लिंक की जानकारी भी पुलिस को दी है. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कैबिनेट मंत्री की फेसबुक आईडी को हैक किए जाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कल्याण वर्मा नाम के शख्स ने फेसबुक आईडी बनाई है. अब पुलिस उस नंबर का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिस नंबर से कैबिनेट मंत्री के नाम का फर्जी अकाउंट बनाया गया है. इसके साथ ही ये आईडी कहां से ऑपरेट की जा रही है. इसके पीछे कोई हैकिंग गिरोह काम कर रहा है या फिर नहीं. पुलिस हैकर्स तक पहुंचने के लिए कोशिश तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital