देश

MP Elections: कौन हैं राजा लखन कुंवर? जिनका PM मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में लगाया जयकारा, कांग्रेस पर भी बोला हमला

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों अपने पूरे रंग में हैं. दिग्गज नेता अलग-अलग जिलों में रैली करने के लिए जा रहे हैं. इस सिलसिले में पीएम मोदी भी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज रैली करने के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने लखनादौन में एक चुनावी सभा की. यह आदिवासी क्षेत्र कहा जाता है. पीएम मोदी ने यहां आदिवासी समाज को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह से आदिवासी शब्द शोभा नहीं देता है.

चलिए अब आपको पीएम मोदी की रैली के शुरुआती भाषण के बारे में बताते हैं. उन्होंने राजा लखन कुंवर (Raja Lakhan kunwar) की जय का नारा लगाते हुए भाषण की शुरुआत की. चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर राजा लखन हैं कौन और उनका इस क्षेत्र में क्या रोल था?

लखनादौन का नामकरण राजा लखन कुंवर के नाम पर हुआ

पीएम मोदी ने न सिर्फ राजा लखन कुंवर के नाम से अपने भाषण की शुरुआत की, बल्कि उनका नाम कई बार अपने भाषण में लिया. दरअसल राजा लखन कुंवर का इस क्षेत्र के पूर्व में शासक रहे हैं और आदिवासी लोगों में उनके प्रति बहुत सम्मान हैं. बताया जाता है कि लखनादौन का नाम राजा लखन कुंवर के नाम पर ही रखा गया था. लखनादौन एक नगर पंचायत है जो सिवनी जिले में आती है. यह जनपद और तहसील का मुख्यालय भी है. इस तहसील की गिनती प्रदेश की सबसे पुरानी तहसीलों में होती है. इस क्षेत्र में निर्यात करने वाली सागौन की लकड़ियां और तेंदूपत्ता बहुत ज्यादा फेसम हैं. इसके अलावा यहां के पर्यटन स्थल में रानीताल झील बहुत ज्यादा लोकप्रिय है.

यह भी पढ़ें- “जब जब आपने आशीर्वाद दिया एक पलटू राम ने पीएम बनने के लिए…”, मुजफ्फरपुर में नीतीश पर बरसे अमित शाह

क्षेत्र के लोगों के मुताबिक कहा जाता है कि रानीताल झील के अंदर लखन कुंवर का एक महल है जो गर्मी के मौसम में पानी कम होने पर दिखाई देता है. वहीं पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी परिवारों में लखन कुंवर के मंदिर में पूजा अर्चना से खेती शुरु करने की परंपरा है.

कांग्रेस पर हमला

इसके अलावा पीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कहती थी कि आदिवासी गांवों को सबसे अंत में रखा जाए. कांग्रेस ने आदिवासी गांवों को स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिलजी, पानी तक के लिए तरसाया. कांग्रेस ने आदिवासी समाज को कभी उचित सम्मान नहीं दिया. अब कांग्रेस की इस गलती को भाजपा सुधार रही है. बीजेपी आदिवासी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

24 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

26 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago