देश

Karnataka Azaan Row: क्या अल्लाह केवल तभी सुन सकता है जब आप माइक पर चिल्लाते हैं- बीजेपी नेता ईश्वरप्पा के बयान पर मचा बवाल

Karnataka Azaan Row: कर्नाटक में भाजपा नेता और विधायक ईश्वरप्पा ने लाउस्पीकर से बोले जाने वाले अजान को लेकर एक विवादित बयान दिया है. मंगलुरु में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्या अल्लाह बहरा है जो आप माइक पर चिल्लाते हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि अजान की आवाज से उन्हें सिरदर्द होता है. बीजेपी नेता के बयान पर हंगामा मचने के आसार हैं.

क्या माइक पर चिल्लाने से अल्लाह सुनता है

मंगलुरु में बोलते हुए BJP नेता और कर्नाटक से विधायक ईश्वरप्पा ने कहा कि, “मैं जहां भी जाता हूं यह (अजान) मेरे लिए सिरदर्द होता है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह जल्द ही बंद हो जाएगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है. पीएम मोदी ने सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए कहा है, लेकिन मुझे पूछना चाहिए कि क्या अल्लाह केवल तभी सुन सकता है जब आप माइक्रोफोन पर चिल्लाते हैं?”

क्या अल्लाह बहरा है

ईश्वरप्पा ने आगे बोलते हुए कहा कि, हिंदू धर्म में भी लोग भी मंदिरों में भजन और प्रार्थना करते हैं. इसके अलावा दोनो की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे हम कहीं ज्यादा धार्मिक हैं. वहीं सभी धर्मों को लेकर उनका कहना था कि यह भारत माता हैं जो धर्मों की रक्षा करती हैं. ईश्वरप्पा बस यहीं नहीं रुके और उनका कहना था कि क्या अल्लाह बहरा है जो आप माइक का इस्तेमाल करते हैं.

टीपू सुल्तान को लेकर भी दिया था विवादित बयान

ईश्वरप्पा कर्नाटक में भाजपा के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. पूर्व में वो कर्नाटक के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं. इसके पहले भी ईश्वरप्पा के विवादित बयानों से काफी राजनीतिक घमासान मच चुका है. अपने पूर्व में दिए एक बयान में उन्होंन टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा तक कह दिया था. उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था. यहां तक की उन्हें इसे लेकर धमकी भी मिली थी.

इसे भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर में बनी मस्जिद तीन महीने के भीतर हटाएं- सुप्रीम कोर्ट का आदेश

राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कही थी यह बड़ी बात

पिछले साल ईश्वरप्पा ने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भी बड़ी बात कही थी. अपने बयान में उनका कहना था कि आरएसएस का भगवा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा. इसे लेकर उनका कहना था कि भगवा बलिदान का प्रतीक है. लोगों के मन में हजारों सालों से इसके लिए सम्मान है.

Rohit Rai

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

1 hour ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

3 hours ago