देश

Ramcharitmanas: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ FIR, 5 गिरफ्तार

Ramcharitmanas Controversy: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान समर्थन में रविवार को रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में सपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है. इस मामले में 10 नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा पांच को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

रविवार को अखिल भारतीय ओबीसी समाजिक संगठन ने लखनऊ में श्रीरामचरितमानस की प्रतियां फूंकी थी और विरोध प्रदर्शन किया था. इस पर सोमवार को पुलिस ने करीब 1 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसमें समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के पदाधिकारी सतनाम सिंह लवी ने पीजीआई थाने में केस दर्ज करवाया है.

रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने, जलाने पर पीजीआई थाने में 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है. वहीं कुछ अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है. माहौल बिगाड़ने, धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य, यशपाल सिंह लोधी, देवेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप यादव, नरेश सिंह, एसएस यादव, सुजीत ,संतोष वर्मा ,सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा पर मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी अखिल भारतीय ओबीसी महासभा से जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas: स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर मायावती ने सपा-बीजेपी को घेरा, अखिलेश की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

जानें क्या है पूरा मामला

स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते. उन्होंने सरकार से इस पर प्रतिबंध तक लगाने की मांग तक कर दी. मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए इसकी कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग की थी. इसी के बाद उन्होंने संतों व महंतों पर भी विवादित टिप्पणी की थी. इसी मुद्दे को हवा देते हुए रविवार को मौर्य के समर्थकों ने न केवल श्रीरामचरितमानस की प्रतियां फूंकी बल्कि उसे पैरों से भी रौंदा. इसके बाद पूरे प्रदेश में सियासत तेज हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago