मनोरंजन

पठान की सक्सेस पर बोलीं कंगना रनौत, इस देश ने सिर्फ खान एक्टर्स और मुस्लिम एक्ट्रेसेस से किया प्यार

Kangana Ranaut Comment:  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करके लगातार रिकॉर्ड बनाती जा रही है. फिल्म ‘पठान’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर रिएक्शन दिया है. दरअसल, एक फिल्म प्रोड्यूसर ने ट्वीट कर इस फिल्म की तारीफ की है. इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने अपने विचार व्यक्त किए हैं.

फिल्म प्रोड्यूसर ने फिल्म हिट होने का बताया कारण

प्रोड्यूसर प्रिया गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में सिनेमाघर के अंदर फैंस फिल्म पठान देखकर जश्न मना रहे हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा है, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को पठान की सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई, पहली बात इससे ये साबित होता है कि हिंदू-मुस्लिम दोनों ही शाहरुख खान से बराबर प्यार करते हैं, दूसरी बात बायकॉट विवाद से फिल्म को नुकसान नहीं फायदा होता है, तीसरी बात इरॉटिक और अच्छा म्यूजिक काम करता है, चौथी बात भारत सुपर सेक्यूलर है.’

कंगना रनौत ने कहा- सिर्फ खानों को किया प्यार

कंगना रनौत ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ‘बहुत सही एनालिसिस इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खानों से प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ खानों से और मुस्लिम एक्ट्रेसेस को लेकर एक अलग ही जुनून रहा, इसलिए भारत पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत गलत होगा, पूरी दुनिया में भारत जैसा देश नहीं है.’

ये भी पढ़ें-Urfi Javed: क्या उर्फी जावेद प्रेग्नेंट हैं? लेटेस्ट वीडियो देख लोग हुए हैरान

कंगना रनौत ने की थी पठान की तारीफ

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर पहले भी कंगना रनौत ने बयान दिया था. कंगना रनौत ने फिल्म पठान की सफलता पर कहा था कि ऐसी फिल्में चलनी चाहिए. फिल्म ‘पठान’ अच्छा कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago