देश

ईरान की हिरासत में 17 भारतीय नागरिकों का मामला, युवक ने फोन पर परिवार से की बात, बताया कैसे हैं हालात

ईरान और इजरायल में पिछले काफी दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है. ये विवाद उस वक्त और बढ़ गया, जब ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन्स से बीते दिनों हमला कर दिया था. हमले से पहले ईरान ने एक इजरायली जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था. इस जहाज पर 17 भारतीय भी मौजूद थे. ईरान के कब्जे में मौजूद इन भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत का विदेश मंत्रालय लगातार ईरानी सरकार के संपर्क में है.

भाई से फोन पर की बात

इसी बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर की दखल के बाद ईरान ने एक भारतीय नागरिक की फोन के जरिए उसके परिवार से बात करवाई है. भारतीय नाविक के भाई माइकल ने बताया कि जहाज पर तैनात ईरानी गार्ड्स से भारतीय अधिकारियों की मुलाकात के बाद उनके भाई ने करीब आधे घंटे तक फोन पर बात की है.

ईरानी गार्ड्स से किया ये अनुरोध

इसके अलावा माइकल ने ये भी बताया कि ईरानी गार्ड्स से भारतीय नाविकों ने रोज एक घंटे के लिए फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी है. वे लोग ईरानी गार्ड्स की हिरासत में हैं और अभी फिलहाल किसी भी तरह के संचार उपकरणों के उपयोग पर रोक लगाई है.

किसी को कोई परेशानी नहीं

ईरानी गार्ड्स की हिरासत में मौजूद माइकल के भाई ने अपने परिवार से भी फोन पर बात की. उसने बताया कि उन्हें ईरान की ओर से कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. उन्हें खाने-पीने की चीजें भी दी जा रही हैं. जहाज बंदर अब्बास बंदरगाह के तट पर खड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें- पोर्न स्टार को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में बढ़ सकती हैं ट्रंप की मुश्किलें, कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि 13 अप्रैल को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इजरायल के एक कार्गो शिप को कब्जे में लिया था. ये शिप मुंबई जा रहा था. इस जहाज पर चालक दल के 25 लोग थे, जिसमें से 17 भारतीय नागरिक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

2 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

3 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago