मनोरंजन

सलमान खान के घर फायरिंग मामले का बिहार से तगड़ा कनेक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर आरोपियों ने किए कई बड़े खुलासे

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही है. दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं. इस बीच हमले के एक आरोपी ने यह भी बताया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में कैसे आया था.

दोनों आरोपी का बिहार से था कलेक्शन

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सागर पाल बिहार के पश्चिम चंपारण का रहने वाला है. पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र महसी गांव निवासी आरोपी सागर के पिता का एक बयान सामने आया है. सागर के पिता जोगिंदर शाह ने कहा कि जब उन्हें मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी में अपने बेटे के नाम के बारे में पता चला तो वे हैरान रह गए.

जोगिंदर शाह ने आगे कहा, “मैं दिहाड़ी मजदूर हूं. मुझे इस मामले में अपने बेटे की संलिप्तता के बारे में सोशल मीडिया से ही पता चला. जब मुझे उसकी इस करतूत के बारे में पता चला तो यह मेरे लिए एकदम से चौंकाने वाला था. हम नहीं जानते कि ये सब कैसे हुआ. वह पहले कभी किसी भी अपराध में लिप्त नहीं था. कुछ साल पहले वह जालंधर में काम कर रहा था. मुझे नहीं पता कि वह आखिर मुंबई कैसे पहुंचा.”

फायरिंग करने के लिए मिले थे 1 लाख एडवांस

घर किराए पर लेने के लिए दोनों ने बकायदा रेंट एग्रीमेंट बनवाया और इसके लिए अपना असली आधार कार्ड इस्तेमाल किया. एग्रीमेंट के मुताबिक उन्होंने मकान मालिक को 10 हजार रुपए एडवांस जमा किए और प्रतिमाह किराया 3500 रुपए तय किया गया. पनवेल में कुछ दिनों तक रहने के बाद दोनों होली पर 18 मार्च को चंपारण चले गए. हालांकि, 1 अप्रैल को दोनों लौट आए. इसके बाद 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों ने ब्रांद्रा में सलमान खान के घर पर फायरिंग की. सलमान बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. उनके घर पर हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की. 4 गोलियां दीवार पर लगीं, जबकि एक गोली उनके घर की उस गैलरी में जा लगी, जहां सलमान अक्सर खड़े होकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नजर पर थे आरोपी

अब तक की जांच में यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि हमलावरों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर ही इस वारदात को अंजाम दिया था. दरअसल, सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को गोलीबारी की गई थी. वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने एक्टर के घर के आसपास 3 बार रेकी की थी. दोनों हमलावरों को सलमान के बांद्रा में स्थित घर पर फायरिंग करने का जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिया था.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago