देश

PM मोदी ने ऑनलाइन किए रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन, बोले-“परमानंद का क्षण है… ” नलबाड़ी की जनता से की ये खास अपील

PM Modi in Nalbari: रामनवमी के मौके पर जहां एक ओर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक हो रहा था तो वहीं दूसरी ओर असम के नलबाड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने यहां की जनता से रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन करने की अपील की और कहा कि जब सूर्य देवता स्वयं प्रभु राम के जन्मदिन को मनाने के लिए किरण के रूप में उतर रहे हैं, पूरे देश में एक नया माहौल है और ये प्रभु श्रीराम का जन्मदिन 500 साल बाद आया है, जब उन्हें अपने घर में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला है.

इसी के साथ ही उन्होंने खुद भी ऑनलाइन सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा देखा और रामलला के सूर्य तिलक को ऑनलाइन देखते हुए उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की है. इसी के साथ ही एक पोस्ट लिखते हुए कहा है, “नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला. श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है. ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा.”

ये भी पढ़ें-Ram Navami-2024: रामलला के जन्मोत्सव का देखें सीधा प्रसारण, मंदिर में गूंज रहे हैं घंटे और मंत्र, देखें सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा, Video

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के नलबाड़ी में चुनाव प्रचार किया. पीएम मोदी की इस रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. रैली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने सभी को रामनवमी की बधाई दी. इसी के साथ ही उन्होंने इस खास मौके पर फोन की फ्लैश लाइट जला कर लोगों से रामलला के सूर्य तिलक से जुड़ने की अपील की. जनता को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री बोले कि जब सूर्य देवता स्वयं प्रभु राम के जन्मदिन को मनाने के लिए किरण के रूप में उतर रहे हैं, पूरे देश में एक नया माहौल है और ये प्रभु श्रीराम का जन्मदिन 500 साल बाद आया है, जब उन्हें अपने घर में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला है. बता दें कि सुबह पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए देशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago