देश

कैश फॉर जॉब मामला: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालीजी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दी जमानत

तमिलनाडू के पूर्व मंत्री और कैश फॉर जॉब मामले में कथित आरोपी सेंथिल बाला जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बाला जी को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है. जस्टिस अभय एस. ओका और अगस्टीन जॉर्ज मसीह की ने सभी पक्षो की जिरह के बाद 12 अगस्त को मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने बालाजी को जमानत देते हुए कहा कि जमानत पर कठोर शर्ते और अभियोजन में देरी एक साथ नही चल सकती है.

सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बालाजी की ओर से दायर नियमित जमानत याचिका का विरोध करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की थी. एसजी ने कहा था कि बालाजी पर लगे आरोप गंभीर है. बालाजी को जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है. जबकि बालाजी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा ने कहा था कि बालाजी 15 महीने से जेल में बंद है. मामले में जांच लगभग पूरी हो गई. चार्जशीट दाखिल हो चुका है. लिहाजा बालाजी को जेल में रखना सही नहीं होगा. उन्हें जमानत दी जाए .

प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडू के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था. बालाजी पर परिवहन मंत्री रहने के दौरान नकदी के बदले नौकरी देने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद सेंथिल बाला जी की तबियत खराब हो गई थी. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी बाईपास सर्जरी की गई थी . बाद में ईडी ने बाला जी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था और उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था . ईडी ने बाला जी के खिलाफ 3000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी.


ये भी पढ़ें- भाजपा नेता की पत्नी द्वारा दायर मानहानि मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता Sanjay Raut को 15 दिन की जेल की सजा


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago