देश

Noida: अब दूध निकालने के बाद मवेशियों को छुट्टा छोड़ना पड़ेगा भारी, लगेगा भारी जुर्माना, केस भी होगा दर्ज

Noida: प्रदेश के तमाम हिस्सों में छुट्टा मवेशियों के सड़कों पर घूमने और आए दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने बड़ा फैसला किया है. इसी के साथ अब उन पशुपालकों पर दोगुना जुर्माना लगेगा, जो मवेशियों को छुट्टा छोड़ते हैं.  जिसका मवेशी होगा, उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी.

इसी को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने जुर्माना राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी है. इसी के साथ मुकदमा दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है. नोएडा अथॉरिटी ने तीन टीमें बनाकर छुट्टा जानवरों को पकड़ कर गोशाला पहुंचाने की भी व्यवस्था की है. बता दें कि पहले गौशाला से पशु को छुड़वाने पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगता था लेकिन अब इसी को बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक कर दिया गया है. तो वहीं अगर एक ही पशुपालक का छुट्टा जानवर तीसरी बार पकड़ा जाता है तो उसेक खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें- Bihar News: शिक्षा विभाग का नया फरमान, अब बिहार के शिक्षक बेचेंगे बोरा-चट्टी, 20 रुपये होगी कीमत

बुधवार से प्रभावी कर दिया गया है नया जुर्माना

मीडिया सूत्रों के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी ने बुधवार से ही नए जुर्माने को प्रभावी कर दिया है. इसी के साथ इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है. इस सम्बंध में अथॉरिटी अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी कि, अब जुर्माना 3 तरह से लगाया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि अगर पहली बार पशु पकड़ा जाता है तो छोड़े जाने के लिए 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा और अगर वही पशु दूसरी बार पकड़ा जाता है तो 15 हजार रुपये और तीसरी बार पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर देना होगा. इसी के साथ जिस क्षेत्र में पशु को अथॉरिटी की टीम पकड़ेगी उसी क्षेत्र के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी.

200 पर लग चुका है जुर्माना

वहीं अभी तक नोएडा अथॉरिटी की टीम पिछले एक साल में 500 से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़ चुकी है और गोशाला में रखा गया है. इनमें से 200 से अधिक पशु पालकों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है तो वहीं कुछ पशु पालक ऐसे भी हैं, जिनके ऊपर एक साल में तीन से चार बार तक यह जुर्माना लगाया जा चुका है. तो वहीं नोएडा अथॉरिटी के जनस्वास्थ्य विभाग के डीजीएम एसपी सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, सड़क पर आवारा घूमने वाले पशुओं को पकड़ कर अथॉरिटी की कैटल कैचिंग टीम सेक्टर-14ए शनि मंदिर के पास एवं सेक्टर-135 गौशाला में लेकर जाती है. उन्होंने आगे बताया कि अभी तक तो पशु पालकों से अथॉरिटी गोवंश को दोबारा खुला न छोड़ने को लेकर शपथ पत्र भरवाती थी और 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है और अब रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी, क्योंकि पहले जो जुर्माना लग रहा था, उससे सड़कों पर आवारा पशुओं की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी.

जानवरों को पकड़ने के बाद यहां रखती है नोएडा अथॉरिटी

बता दें कि छुट्टा और निराश्रित जानवरों को पकड़ने के बाद उनके रखने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने शहर में दो गोशाला व 1 एनिमिल शेल्टर होम की व्यवस्था की है. जहां सेक्टर-135 में स्थित गोशाला का संचालन अथॉरिटी द्वारा कराया जा रहा है और इसकी क्षमता 700 पशुओं की है तो वहीं सेक्टर-94 ए में एक संस्था को अथॉरिटी ने एनिमल शेल्टर होम के लिए जमीन दी है, जिसमें 1300 पशुओं के रखे जाने की क्षमता है. तो वहीं जानकारी सामने आई है कि, सेक्टर-14 ए में शनि मंदिर के पास बनी गोशाला में करीब एक हजार गोवंश रखने की क्षमता है. ऐसे में बेसहारा जानवरों को तो यहां रखा ही जाता है लेकिन वे जानवर जिनका दूध निकालने के बाद पशुपालक सुबह-शाम छोड़ देते हैं, उनको पकड़ कर भी गोशाला में लाया जाता है और जब दूध निकालने का समय होता है तो पशुपालक छुड़ाने आते हैं. इस तरह जानवरों का इस्तेमाल करने के बाद खाना तक पशुपालक नहीं देते हैं. इसी को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने जुर्माना बढ़ाने का निर्णय किया है.

जानें कुछ घटनाएं

मीडिया सूत्रों के मुताबिक 26 फरवरी 2022 में गढ़ी चौखंडी में एक सांड द्वारा हमला किए जाने के बाद बाइक सवार बहलोलपुर निवासी श्याम की मौत हो गई थी तो वहीं 14 अप्रैल 2022 में हरौला से घटना सामने आई थी, यहां सांड़ की टक्कर से ममता (30) की मौत हो गई थी. सांड ने उनको पार्क के पास टक्कर मार दी थी. तो वहीं 14 अप्रैल 2022 को ही सलारपुर से घटना सामने आई थी, जहां दो सांड़ की आपसी लड़ाई में संजय झा (40) नाम के व्यक्ति फंस गए थे और फिर इलाज के दौरान 28 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी. तो वहीं 30 मई 2022 को सेक्टर-21-25 चौराहे से घटना सामने आई थी, यहां प्रिंस (25) की स्कूटी सड़क पर सांड से टकरा गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और घर पहुंचते ही प्रिंस की मौत हो गई थी तो वहीं 16 अप्रैल 2023 को सेक्टर-39 थाना एरिया से एक घटना सामने आई थी, जिसमें एक सांड से टकराने के बाद स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान में हिटलर राज? इमरान की बहनों को बख्तरबंद गाड़ी में उठा ले गई पुलिस

Imran Khan Sisters Arrest: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीनों बहनों को सुरक्षा…

6 minutes ago

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के पिता से मिले पीएम मोदी, ब्रज क्षेत्र पर लिखी गई उनकी पुस्तक को खुद किया स्वीकार

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे किया अपना…

21 minutes ago

‘तू छोले बेचने गया था…’, 3-0 से हार के बाद बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल

Babar Azam Captaincy Controversy: वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए…

28 minutes ago

CSK ने चलते-चलते कर दिया सबसे बड़ा धमाका, धोनी-जहीर की जोड़ी देख कांपेंगी बाकी 9 टीमें?

CSK New Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा बदलाव…

39 minutes ago

निजाम की जिद, रजाकारों का अत्याचार और भारत में विलय: पढ़ें हैदराबाद के एकीकरण की पूरी दास्तान

आजादी के समय हैदराबाद को भारत में मिलने से रोकने वाले रजाकार कौन थे? जानिए…

47 minutes ago

महज एक नेता नहीं, सादगी की मिसाल थे भोला पासवान शास्त्री; जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक है उनकी कहानी

बिहार की राजनीति का जिक्र आते ही अक्सर बड़े-बड़े काफिले और सत्ता का रुआब आंखों…

49 minutes ago