देश

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा की मेयर और सांसद से जमकर हुई तूतू-मैंमैं, Video वायरल

Jamnagar: गुजरात के जामनगर शहर में तीन महिला भाजपा नेताओं द्वारा एक कार्यक्रम में बखेड़ा खड़ा कर दिया गया. इनमें से एक जामनगर नार्थ से विधायक और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा हैं. दरअसल, जामनगर में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी दौरान रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और जामनगर मेयर बीनाबेन कोठारी के बीच तू तू मैं मैं होने लगी. ऐसे में जामनगर की सांसद पूनम माडम को बीच बचाव में आना पड़ा, लेकिन  रिवाबा जडेजा उनसे भी भिड़ गईं. घटना से जामनगर बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इस दौरान इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद यह खूब वायरल हो रहा है.

औकात में रहना, ज्यादा स्मार्ट न बने

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, रिवाबा जडेजा और जामनगर मेयर बीना कोठारी के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने लगा. बात यहां तक पहुंच गई कि मेयर बीना ने रिवाबा से यह तक कह डाला कि औकात में रहना, ज्यादा स्मार्ट न बने. इतना सुनना था कि रिवाबा भी भड़क उठीं और मेयर को सुनाने लगीं. जब स्थानीय सांसद पूनम माडम मामले में बीच बचाव करने आईं, तो रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने उन्हें यह कह डाला कि ये सब विवाद उन्ही ही वजह से हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस की उपस्थिति में तीनों महिला बीजेपी नेता आपस में भिड़ गईं.

सांसद पर मुद्दे को गरमाने का आरोप

वीडियो में सांसद पर मुद्दे को गरमाने का आरोप लगाते हुए रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने पूनम माडम से कहा कि आप ही हैं जिन्होंने इस मुद्दे को सुलगाया और अब आप ही आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. सार्वजनिक स्थान पर आपने मेरे लिए स्मार्ट, ओवर स्मार्ट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और मुझे इससे कोई मतलब नहीं है.

इसे भी पढ़ें: Gujarat: चीनी नागरिक ने 1200 लोगों से ठग लिए 1400 करोड़, लोकल की मदद से दिया डिजिटल फ्रॉड को अंजाम, 9 दिन में काम तमाम कर भागा चीन

क्या था मामला

मामले को लेकर रिवाबा ने मीडिया को बताया कि भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए निगम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जो कि 9 बजे शुरू होना था. वहीं सांसद पूनम माडम कार्यक्रम में 10.30 बजे पहुंचीं. स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के दौरान उन्होंने चप्पल पहनी हुई थी. वहीं मैंने अपने जूते उतार दिए. जूते उतारने के दौरान उन्होंने मुझ पर बयान देते हुए कहा था कि देश के पीएम या राष्ट्रपति भी ऐसे कार्यक्रमों में अपने जूते-चप्पल नहीं उतारते. सांसद के इसी बयान पर मुझे गुस्सा आ गया. क्योंकि जब बात आत्मसम्मान की हो तो मैं अपने बारे में ऐसे बयान नहीं सुन सकती.

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago