देश

सीबीआई ने NHAI के जनरल मैनेजर को 20 लाख की घूस लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार, छापेमारी में मिले 45 लाख नकद

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI ) में जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत एक अधिकारी के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने अधिकारी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान सीबीआई की टीम ने नागपुर, भोपाल समेत कुल पांच जगहों पर रेड करने पहुंची. ये कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में की गई है. जनरल मैनेजर के ठिकानों से करीब 45 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है.

छापेमारी में बरामद हुए 45 लाख रुपये

सीबीआई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, NHAI विभाग में कार्यरत GM का नाम है अरविंद काले है. जांच एजेंसी के द्वारा इस मामले में एक अन्य व्यक्ति से जुड़े ठिकानों पर भी छापमारी की है. सीबीआई की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 45 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं. इसके अलावा तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi Donate for BJP: पीएम मोदी ने BJP को डोनेट किया इतना रुपया, सोशल मीडिया पर शेयर की चंदे की रशीद

20 लाख की रिश्वत लेते मैनेजर गिरफ्तार

सूत्रों का कहना है कि NHAI के जनरल मैनेजर ने बिल पास करवाने के एवज में 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. जिसकी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की है. सीबीआई ने आरोपी मैनेजर को घूस लेते हुए रंगेहाथों मौके से गिरफ्तार कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

11 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

25 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

30 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

31 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

42 minutes ago